सैफ अली हमला केस:पुलिस ने 1000 पेज की चार्जशीट दायर की

Updated on 09-04-2025 01:48 PM

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत शामिल किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, चार्जशीट में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है क्राइम सीन पर सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के शरीर से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं। साथ ही चार्जशीट में आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट का भी जिक्र है।

इससे पहले 29 मार्च को सैफ अली खान पर हमले के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। आरोपी ने दावा किया था कि उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और उसे फंसाने के लिए साजिश की जा रही है।

आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका पर 04 अप्रैल, शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया था।

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपी से बरामद टुकड़ा, वारदात की जगह से मिला हिस्सा और सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकला टुकड़ा, तीनों एक ही चाकू के हैं। आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत हाथ लगे हैं। आरोपी को जमानत मिली, तो वह बांग्लादेश भाग सकता है।

आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका में कहा गया था कि FIR झूठी है और जांच पूरी हो चुकी है, सिर्फ चार्जशीट दाखिल होना बाकी है।

15 जनवरी को हुआ था सैफ पर हमला

सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर हमला हुआ था। इसके बाद सैफ खुद अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने 2 दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस ने आरोपी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए 3 तर्क दिए

यदि आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो...

वह कोर्ट में पेश नहीं होगा। उसने गंभीर अपराध किया है। पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

ऐसी संभावना है कि शिकायतकर्ता और गवाहों को लालच दे। सबूतों से छेड़छाड़ भी कर सकता है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह बार-बार ऐसे अपराध करेगा।

FSL रिपोर्ट में तीनों टुकड़े एक ही चाकू के होने का दावा

पुलिस के मुताबिक, इन टुकड़ों को पहले एक मेडिकल ऑफिसर के पास जांच के लिए भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट में साफ कहा गया कि ये सभी टुकड़े एक ही हथियार के हैं। इसके बाद तीनों हिस्सों को मुंबई के कालिना स्थित FSL लैब में केमिकल एनालिसिस के लिए भेजा गया। FSL की रिपोर्ट में भी यही पुष्टि हुई कि तीनों टुकड़े उसी एक चाकू के हैं।

मेडिकल रिपोर्ट में 5 जगह मिले चाकू के घाव

एक्टर सैफ अली खान को पांच जगहों पर चाकू घोंपा गया था। उनको पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी पर चोटें लगी थीं। उन्हें उनके दोस्त अफसर जैदी ने ऑटो रिक्शा में मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। सैफ की मेडिकल रिपोर्ट से यह पता चला है।

रिपोर्ट में कहा गया, 'चोटों का आकार 0.5 सेंटीमीटर से लेकर 15 सेमी तक है। हमले की रात सैफ के दोस्त अफसर जैदी उन्हें सुबह 4:11 बजे लीलावती अस्पताल ले गए और औपचारिकताएं पूरी कीं।'

5 दिन बाद डिस्चार्ज हुए सैफ, रीढ़ के करीब था चाकू

15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे सैफ पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ के गले और रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोटें आई थीं। सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज चला था।

सैफ अली खान को हमले के 5 दिन बाद मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से करीब 15 मिनट में घर पहुंचे थे। इस दौरान वे सड़क पर लोगों का हंसकर अभिवादन करते हुए दिखे थे। जब वे घर पहुंचे तो खुद ही कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए। सैफ व्हाइट शर्ट, नीली जींस, काला चश्मा पहने दिखे। उनके पीठ पर पट्टी लगी दिख रही थी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.