सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में करेंगे भारत की अगुआई, रायपुर में होगा फाइनल

Updated on 09-10-2024 01:19 PM
 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (IML) दुनिया भर में धूम मचाने के लिए तैयार है, जिसमें छह क्रिकेट महाशक्तियों-भारत, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रोमांचक टी-20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में साथ दिखेंगे। पहले संस्करण का आयोजन 17 नवंबर, से आठ दिसंबर तक होगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आठ मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच का रोमांच भी यहीं देखने को मिलेगा।

नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम, चार मैचों के शुरुआती चरण की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एक रोमांचक मुकाबले से होगी। इसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा आमने-सामने होंगे, जो अतीत के उनके शानदार मुकाबलों की याद दिलाता है।

दूसरे मैच में शेन वाटसन की आस्ट्रेलियाई टीम का सामना जैक्स कैलिस की दक्षिण अफ्रीकी टीम से होगा और इसके बाद श्रीलंका और इयोन मार्गन की इंग्लैंड की टीम के बीच एक और मुकाबला होगा। ब्रायन लारा और उनकी वेस्टइंडीज टीम, आस्ट्रेलियाई टीम का मुकाबला करने के लिए मैदान पर लौटेगी, जो रोमांचक मुकाबला होगा।


इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में कप्तान

1. भारत : सचिन तेंदुलकर

2. वेस्टइंडीज : ब्रायन लारा

3. श्रीलंका : कुमार संगकारा

4. आस्ट्रेलिया : शेन वाटसन

5. इंग्लैंड : इयोन मार्गन

6. दक्षिण अफ्रीका : जैक्स कैलिस


मास्टर्स लीग के रायपुर में होने वाले मैच


तारीख- समय - टीम


28 नवंबर - शाम 7:30 बजे- भारत बनाम इंग्लैंड

30 नवंबर - शाम 7:30 बजे- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

01 दिसंबर - शाम 7:30 बजे- भारत बनाम वेस्टइंडीज

02 दिसंबर - शाम 7:30 बजे- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया

03 दिसंबर - शाम 7:30 बजे- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

05 दिसंबर - शाम 7:30 बजे- पहला सेमीफाइनल

06 दिसंबर - शाम 7:30 बजे- दूसरा सेमीफाइनल

08 दिसंबर - शाम 7:30 बजे- फाइनल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.