एस जयशंकर की सुरक्षा चूक मुद्दा ब्रिटिश संसद में उठा:सांसद ब्लैकमैन बोले-विदेश मंत्री पर हमला जिनेवा कन्वेंशन के खिलाफ

Updated on 07-03-2025 02:15 PM

लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा घेरने की घटना का मुद्दा ब्रिटिश संसद में भी उठा। ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बॉब ब्लैकमैन, जो 2010 से हैरो ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने संसद में यह मामला उठाया। उन्होंने खालिस्तान समर्थकों द्वारा विदेश मंत्री जयशंकर पर किए गए हमले की भी निंदा की।

उन्होंने ब्रिटिश सदन में अपने भाषण में कहा - भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर पर कल उस समय हमला हुआ, जब वे इस देश में भारतीय दर्शकों को संबोधित करने वाले सार्वजनिक स्थल से निकल रहे थे। उन पर एक खालिस्तानी ने हमला किया। यह जिनेवा कन्वेंशन के खिलाफ है और ऐसा लगता है कि सुरक्षा बल उन्हें सुरक्षित महसूस कराने में विफल रहे।

यह लोकतंत्र का अपमान है। यह भारत में हमारे मित्रों और सहयोगियों का अपमान है। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो। इसलिए नेता भी यह सुनिश्चित करेंगे। गृह सचिव या संबंधित मंत्री को इस सदन में बयान देना चाहिए कि हमारे देश में आने वाले विदेशी आगंतुकों की सुरक्षा के लिए हम क्या सुरक्षा उपाय करने जा रहे हैं।

घटना को बताया दुखद

सदन की अध्यक्ष ने जवाब दिया कि भारतीय संसद से इस देश के विजिटर पर गंभीर हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। यह अस्वीकार्य है और हम नहीं चाहते कि विजिटर्स के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। पूरी तरह से सुनिश्चित करेंगे कि इसके बारे में गृह सचिव से पूर्ण प्रतिक्रिया मिले।

चैथम हाउस में भारतीयों को किया था संबोधित

जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन दौरे पर हैं। वह बीते दिन चैथम हाउस में पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीयों को संबंधित किया था। उनके वहां पहुंचने से पहले ही खालिस्तानी समर्थक वहां मौजूद थे। सड़क के दूसरी तरफ खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद जयशंकर के बाहर आते समय सुरक्षा घेरा नहीं बढ़ाया गया।

अंत में घटना ये हुई कि, भीड़ से अलग व सुरक्षा बैरिकेड के आगे खड़े एक खालिस्तानी ने डॉ. एस जयशंकर की कार का रास्ता रोका और भारतीय तिरंगे को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत की।

भारत बोला- लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग हुआ

भारत ने जयशंकर की सुरक्षा में चूक की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा- हमने विदेश मंत्री की यूके यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है। हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हैं।

भारत ने इन अलगाववादियों के लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग की भी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि यूके सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पालन करेगी।

UK ने भी घटना की निंदा की

वहीं, इस घटना पर UK ने भी बयान जारी किया है। ब्रिटिश प्रवक्ता ने कहा- हम चाथम हाउस के बाहर कल हुई घटना की कड़ी निंदा करते हैं, जो यूके दौरे पर आए विदेश मामलों के मंत्री की यात्रा के दौरान हुई। यूके शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करता है, लेकिन किसी भी प्रकार की धमकी देना, डराने का प्रयास करना या सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

प्रवक्ता ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने बयान में कहा कि UK अपने सभी राजनयिक आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुसार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.