भारत के दुश्मन पाकिस्तान को रूस का बड़ा ऑफर, लेकिन शहबाज की एक शर्त बिगाड़ सकती है खेल, जानें
Updated on
04-07-2024 11:23 AM
अस्ताना: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मौके पर अस्ताना में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के साथ मीटिंग की। इस दौरान पाकिस्तान को कच्चे तेल सहित ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश की। हालांकि सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान आयात करने में सक्षम है, क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। पुतिन और शहबाज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कजाकिस्तान में हैं और यह उनकी दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता 2022 में एससीओ समिट के दौरान समरकंद में मिले थे। पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि उसकी विदेश नीति में भी भारत की तरह विविधता रहे। लेकिन जब भी वह रूस से संबंध बढ़ाने लगता है तो उसे पश्चिम का दबाव झेलना पड़ता है।
पिछले साल जून में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत पाकिस्तान को रूसी कच्चे तेल की खेप मिली थी। पाकिस्तानी पीएम ने तब अपनी जनता को बताया था कि जिस तरह भारत को डिस्काउंट रेट पर कच्चा तेल मिलता है उसी के आधार पर अब उन्हें भी रूस कच्चा तेल मिलेगा। हालांकि पहले शिपमेंट के बाद कोई भी कच्चा तेल पाकिस्तान को नहीं मिला। ऐसा इसलिए क्योंकि बाद में यह साफ हो गया कि रूस ने पाकिस्तान को किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया था।
रूस-पाकिस्तान के बीच होगा व्यापार?
बुधवार को शहबाज शरीफ के साथ पुतिन ने पाकिस्तान को और भी अधिक ऊर्जा आपूर्ति की संभावना पर चर्चा की। पुतिन ने शहबाज से कहा, 'मैं विशेष रूप से दो प्रमुख क्षेत्रों पर जोर देना चाहूंगा। ऊर्जा और कृषि-औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग। हमने पाकिस्तान को ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति शुरू कर दी है और हम इस आपूर्ति को और बढ़ाने को तैयार हैं।' पुतिन ने कहा, 'आपके अनुरोध के अनुसार, रूस पाकिस्तानी बाजार में अनाज की आपूर्ति बढ़ाकर पाकिस्तान की खाद्य सुरक्षा का समर्थन कर रहा है।' हालांकि रूस अगर पाकिस्तान को ऊर्जा दे भी दे तो भी पाकिस्तान के लिए उसे पेमेंट करना मुश्किल हो जाएगा। इसका असली कारण अमेरिका के प्रतिबंध नहीं बल्कि पाकिस्तान की कंगाली है।
पाकिस्तान कर पाएगा पेमेंट?
दरअसल पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 8.9 बिलियन डॉलर के करीब है। इसमें से एक बड़ा धन ऐसा है जो दूसरे देशों से लिया गया है, जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं पाकिस्तान का ज्यादातर विदेशी मुद्रा भंडार कर्जे लौटाने के कारण कम हो रहा है। यही कारण है कि शहबाज ने इस दौरान रूस के साथ 1 बिलियन डॉलर के ट्रेड के लिए वस्तु विनिमय की पेशकश की है। वस्तु विनिमय में सामान के बदले सामान दिया जाता है। शहबाज ने कहा, 'साल 1950, 1960 और 1970 के दशक के दौरान हमारा वस्तु विनिमय के तहत द्विपक्षीय व्यापार था। हम सोवियत संघ से बहुत सारी मशीनरी और सामान आयात करते थे और हम आपके देश में कपड़ा और चमड़े का सामान निर्यात करते थे। यह वस्तु विनिमय के तहत होता था।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वित्तीय और बैंकिंग मुद्दों से निपटने के लिए आज एक बार फिर वस्तु विनिमय के तहत व्यापार का समय आ गया है। यह पाकिस्तान के लिए बहुत फायदेमंद होगा।' हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रूस इसके लिए तैयार नहीं होने वाला।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…