आलम यह है कि रूस के एक क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मांग की है कि महिलाएं काम करने के दौरान यौन संबंध बनाएं ताकि वे गर्भवती हों। दरअसल, रूस में घटते जन्मदर से सरकार की हालत खराब है। इसलिए सरकार चाहती है कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी रूसी महिलाओं से अपील कर चुके हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। यूक्रेन युद्ध ने रूस के इस संकट को और ज्यादा बढ़ा दिया है।



