चीन पर पूरी तरह से निर्भर हुआ रूस, जानें ड्रैगन ने कैसे बढ़ा लिया मॉस्को पर दबदबा, भारत की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 07-09-2024 02:18 PM
मॉस्को: यूक्रेन के युद्ध में उतरने के बाद से ही भारत का दोस्त रूस लगातार आर्थिक और रणनीतिक रूप से चीन पर निर्भर होता जा रहा है। एक नए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। तक्षशिला इंस्टीट्यूट में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि रूस और चीन के संबंधों में कुछ पहलुओं में समानता के बावजूद अब यह बीजिंग के पक्ष में ज्यादा झुका हुआ है। 'चीन-रूस संबंध: शक्ति विषमता का आकलन' वाले शीर्षक से लिखे गए इस शोध पत्र में शोधकर्ता अमित कुमार ने पाया है कि इस विषमता ने रूस को चीन पर बहुत ज्यादा निर्भर बना दिया है।

रूस और चीन मिलकर कर रहे काम


यह शोध ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और पश्चिम को कमजोर करने के लिए रूस और चीन विश्व मंच पर मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों ने अपनी दोस्ती को 'बिना किसी सीमा' वाली बताया है। बीजिंग और मॉस्को ने ईरान और उत्तर कोरिया के साथ मिलकर पश्चिम विरोधी गुट बनाया है। इन देशों की अधिनायकवादी सरकारों ने पश्चिम के आर्थिक दबाव को दरकिनार करने के लिए अर्थव्यवस्थाओं और व्यापार को जोड़ रखा है। इसकी सबसे बढ़िया झलक यूक्रेन युद्ध के बाद दिखी जब प्रतिबंधों के चलते पश्चिमी बाजार में रूस की पहुंच बंद हो गई तो चीन ने उसका बचाव किया। यूक्रेन युद्ध को ढाई साल से ज्यादा बीत चुके हैं, इस बीच रूस और चीन के संबंध अत्यधिक असमान हो गए हैं।

चीन ने कैसे रूस पर बनाया दबदबा


यूक्रेन हमले के बाद रूस को बचाने के लिए चीन यूं ही नहीं आया। उसने इसकी बढ़िया कीमत वसूली है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार के आंकड़ों से पता चलता है। साल 2023 में रूस के कुल निर्यात में चीन का हिस्सा 30.4 प्रतिशत रहा, जबकि आयात में 36.6 प्रतिशत था।

चीन पर निर्भर हुआ रूस


रूस की अर्थव्यवस्था ऊर्जा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा निर्भर है। पिछले एक दशक से ऊर्जा राजस्व कुल संघीय बजट का 30-50 प्रतिशत रहा है। तेल और गैस ने रूस की सालाना जीडीपी में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान दिया है। स्टडी बताती है कि न केवल रूस का चीन को निर्यात ऊर्जा पर आधारित है, बल्कि रूस का अधिकांश वैश्विक निर्यात भी चीन में ही केंद्रित है। रूस केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि अपनी युद्ध मशीनरी को चालू रखने के लिए भी चीन पर निर्भर है। यह चीन से दोहरे उपयोग वाली तकनीक और मशीनरी का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिसका उपयोग हथियार और गोला-बारूद बनाने में किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.