रूस ने ब्रिटिश डिप्लोमैट को निष्कासित किया:कहा- जासूसी के मकसद से देश में घुसा था

Updated on 27-11-2024 02:48 PM

रूस ने मंगलवार को ब्रिटेन के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। रूसी न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश राजनयिक जासूसी के मकसद से देश में आया था और उसने अपने बारे में गलत जानकारी दी थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा रूसी कानून का उल्लंघन करने की वजह से राजनयिक की राजनयिक मान्यता रद्द कर दी है और उसे दो सप्ताह के भीतर रूस छोड़ने को कहा गया है।

ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने राजनयिक के निकाले जाने के फैसले पर कहा कि यह पहली बार नहीं है जब रूस ने ब्रिटिश कर्मचारियों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। वे सही समय पर इसका जवाब देंगे।फ्रेंच अखबार में दावा- जल्द यूक्रेन जाएंगी ब्रिटिश-फ्रांस की सेना

फ्रांस के अखबार ले मोंडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन और फ्रांस, यूक्रेन में सैनिक भेजने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से अखबार ने दावा किया है कि नवंबर की शुरुआत में PM कीर स्टार्मर की पेरिस यात्रा के दौरान उनकी राष्ट्रपति मैक्रों से यूक्रेन में सैनिकों की तैनाती पर बातचीत हुई थी।

हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने इस दावे को 'गलत' बताया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि वे यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे, लेकिन वहां सेना भेजने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

ब्रिटेन ने स्टॉर्म शैडो मिसाइल की नई खेप भेजी 

ब्रिटेन ने हाल ही में यूक्रेन को स्टॉर्म शैडो मिसाइलों की नई खेप भेजी है। स्टॉर्म शैडो की रेंज 250 किमी से ज्यादा है। इसका इस्तेमाल 2000 के दशक की शुरुआत से किया जा रहा है। ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर इस हथियार को विकसित किया है। इसके फ्रांसीसी संस्करण को 'स्कैल्प' के नाम से जाना जाता है।

अमेरिका ने 18 नवंबर को यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल- आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी। इसके बाद ब्रिटेन ने भी यूक्रेन को शैडो स्टॉर्म मिसाइलों के इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी। इसके जवाब में रूस ने यूक्रेन पर मध्यम दूरी की नई हाइपरसोनिक मिसाइल 'ओरेशनिक' दागी थी।

यूक्रेन को खत्म करना चाहता है फ्रांस: रूस 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यूक्रेन में पश्चिमी बलों की तैनाती से यूरोप में गंभीर संघर्ष और वैश्विक संघर्ष हो सकता है। पुतिन ने कहा कि रूस उन देशों की सैन्य सुविधाओं पर हमला करने का अधिकार रखता है जो अपने हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करने की अनुमति देते हैं।

दूसरी तरफ, ब्रिटेन-फ्रांस के द्वारा सैनिकों को भेजने के मामले में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हम इस मीडिया रिपोर्ट की सत्यता की जांच कर रहे हैं। रूसी पर किसी भी हमले को फ्रांस की हरी झंडी से केवल यूक्रेन को नुकसान होगा। जाखारोवा का आरोप है कि फ्रांस यूक्रेन को खत्म करना चाहता है।

मैक्रों ने कहा था- सेना भेजना जरूरी, ताकि रूस को जीतने से रोका जा सके

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि फ्रांस और ब्रिटेन निजी रक्षा कंपनियों के कर्मचारियों को यूक्रेन में सैनिकों को ट्रेनिंग देने और पश्चिमी देशों के भेजे उपकरणों के रखरखाव के लिए भेज सकते हैं। इस रिपोर्ट के खुलासे के बाद फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूक्रेन में सेना भेजने में कोई रोक नहीं है। इससे पहले, फरवरी में राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन में जमीनी सेना भेजने की इच्छा जताई थी, ताकि रूस को यूक्रेन जंग जीतने से रोका जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.