नाटो के डर से साथ आए रूस-चीन, जवाब देने के लिए शुरू किया युद्धाभ्यास, बढ़ेगा तनाव
Updated on
13-07-2024 01:51 PM
बीजिंग: अमेरिका में नाटो की मीटिंग के जवाब में अब रूस ने बड़ा फैसला लिया है। चीन के दक्षिणी तट के करीब रूस जिनपिंग की नौसेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है। इसके साथ जापान ने रूस के साथ चीन के मजबूत संबंधों से बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों सेनाओं ने जुलाई की शुरुआत में जॉइंट सी-2024 नामक अभ्यास शुरू किया था और वह इस महीने के मध्य तक चलेगा। मंत्रालय ने कहा, 'दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के एक शहर झानजियांग के आसपास जल और हवाई क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा से जुड़े खतरों से संयुक्त रुप से निपटने का प्रदर्शन दोनों पक्ष करेंगे।'
बयान में कहा गया कि यह अभ्यास नए युग के लिए चीन-रूस के बीच समन्वय की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगा। मंत्रालय के अनुसार यह रूस और चीन की सैन्य भागीदारी की वार्षिक योजना के अनुसार हो रहा है। यह घोषणा उसी सप्ताह हुई जब नाटो नेताओं ने अमेरिका में मीटिंग की ताकि वह यूक्रेन के पक्ष में समर्थन जुटा सकें। चीन और रूस हाल के वर्षों में करीब आए हैं और अब वह 'नो लिमिट फ्रेंडशिप' की बात करते हैं। यानी उनकी दोस्ती की कोई सीमा नहीं है। दोनों का नाटो से शत्रुतापूर्ण संबंध है।
नाटो पर भड़का चीन
नाटो नेताओं ने बुधवार को एक घोषणा में कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले में चीन एक 'निर्णायक समर्थक' बन गया है, जिसके बाद चीन ने नाटो को टकराव को भड़काने की चेतावनी दी है। चीन ने इस 'भड़काऊ' बयान के लिए कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया। चीन ने नाटो को कहा कि वह एशिया में ऐसी 'अराजकता' न फैलाए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका में नाटो के शिखर सम्मेलन में जारी घोषणापत्र के चीन से संबंधित अंश ‘पूर्वाग्रह से ग्रसित, भड़काऊ और आक्षेप वाले’ हैं।
सैन्य अभ्यास की आलोचना
नाटो समिट में चीन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा गया कि चीन, रूस के साथ अपनी तथाकथित 'बिना सीमा वाली साझेदारी' और रूस के रक्षा औद्योगिक आधार का बड़े पैमाने पर समर्थन करने के माध्यम से यूक्रेन के खिलाफ उसके युद्ध में निर्णायक रूप से बढ़ावा देने वाला बन गया है। रूस के करीबी सहयोगी बेलारूस के साथ चीन के सैन्य अभ्यास की, खासतौर पर नाटो के सदस्य देश पोलैंड की सीमा के करीब सैन्य अभ्यास की नाटो ने तीखी आलोचना की। रूस के बाद चीन नाटो की आलोचना का केंद्रबिंदु बनता हुआ दिख रहा है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…