रन फॉर यूनिटी : सरदार पटेल जयंती पर रायपुरवासियों ने लगाई एकता की दौड़

Updated on 31-10-2025 01:06 PM

रायपुर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी रायपुर में शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शास्त्री चौक से हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश, जिला, युवा मोर्चा और मंडल इकाइयों की संयुक्त पहल पर किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र, युवा, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

देशभक्ति के नारों से गूंजा रायपुर
2 किलोमीटर की दूरी तक चली इस एकता दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। बच्चों और युवाओं ने “वंदे मातरम, भारत माता की जय” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता की भावना को मजबूत करना है।

सीएम साय ने सरदार पटेल को किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा: “सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही देश आज एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।” उन्होंने सभी नागरिकों से पटेल के आदर्शों पर चलने, एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया।

माल्यार्पण के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन शारदा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर। सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.