सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Updated on 30-10-2024 12:19 PM

बीजापुर ।  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ में जिले के पुलिस जवान, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधी अधिकारी-कर्मचारी एवं जन सामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कलेक्टर संबित मिश्रा ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण एकता दौड़ में शामिल हुए। कलेक्टर ने उपस्थित जन समूह को एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई, एकता दौड़ सांस्कृतिक भवन बीजापुर मैदान से शुरू होकर सर्किट हाऊस स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल एवं वीर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित किया।


इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने एकता दौड़ में शामिल लोगों का स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर उन्हे स्मरण करते हुए एकता का संदेश देने एकता दौड़ आयोजित किए जाते हैं किन्तु दीपावली पर्व होने के कारण आज 29 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए भारत की एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान के बारे में बताया।


इस दौरान एडिशनल एसपी  चन्द्रकांत गवर्ना, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस के जवान, जनप्रतिनिधि एवं जन सामान्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.