RSS सरकार्यवाह होसबाले ने कहा-उदारवादी पश्चिमी विचारों से खतरा:दिमाग में ये घर कर गए तो नई पीढ़ी बर्बाद हो सकती है

Updated on 05-02-2025 12:39 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को कहा कि देश में अलग-अलग तरीकों से पश्चिमी उदारवादी विचारों का प्रभाव बढ़ रहा है। इससे देश की सांस्कृतिक पहचान को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर इस खतरे को रोकने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत गंभीर बात कह रहा हूं। एक बार नई जेनरेशन के दिमाग में पश्चिमी विचारधारा घर कर गया, तो वो जेनरेशन बर्बाद हो जाएगी। हमारी सांस्कृतिक पहचान खत्म हो जाएगी। यह बहुत ही गंभीर बात है जिसे लेकर हमें सचेत रहने की जरूरत है। हमें ये भी देखना होगा कि इन्हें यहीं रोक दिया जाए।

दत्तात्रेय होसबाले ने ये बातें 'हू इज रेजिंग यॉर चिल्ड्रन: ब्रेकिंग इंडिया विद यूथ वॉरियर्स' किताब के लॉन्च पर कहीं। इस किताब को राजीव मल्होत्रा और विजया विश्वनाथन ने लिखा है।

होसबाले बोले- वोकिज्म समाज को गुलाम बनाने की नई रणनीति

होसबाले ने कहा कि 'वोकिज्म' (wokeism) अब कई तरीकों से हमारे समाज में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह गुलाम बनाने की नई रणनीति है, जिसके तहत लिबरेलाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन के नाम पर सभी सांस्कृतिक पहचान और सभ्यताओं को एक जैसे रंग में रंगने और एक ही ढांचे में बांधने की कोशिश की जा रही है।

होसबाले ने कहा कि देश की सामाजिक और सांस्कृतिक सीमाएं अब कमजोर हो रही हैं। हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सेना है, लेकिन हमें अपनी सांस्कृतिक सीमाओं को भी सुरक्षित रखना होगा। अगर इसमें सेंध लगी, तो यह बहुत बड़ा संकट खड़ा कर सकता है।

होसबाले ने कहा- जो बातें हमारे समाज में एंट्री कर रहीं, उन पर ध्यान देना जरूरी

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय समाज हमेशा दूसरी संस्कृतियों और विचारों के प्रति खुला रहा है। लेकिन जो भी नया विचार आ रहा है, वह अच्छा है या नहीं, यह सवाल पर ध्यान देने की जरूरत है।

होसबाले ने इस किताब में उठाए गए सवालों पर कहा कि शिक्षा के पश्चिमी मॉडल और सेक्शुअलिटी से जुड़े आइडिया को अपनाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान देने की बात है कि जो चीजें हमारे घरों, स्कूलों और नई पीढ़ियों के दिमाग में घर बना रही हैं, वे कितनी अच्छी हैं, मूल्यों से जुड़ी हैं, सभ्यता के मुताबिक हैं और सांस्कृतिक रूप से मजबूत हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.