RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

Updated on 30-12-2025 01:25 PM

रायपुर।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

वे 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान 31 दिसंबर को अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में भव्य हिन्दू संगम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर संघ और सहयोगी संगठनों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी मंगलवार को रायपुर आएंगे। वे ठाकरे परिसर में अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे।

इसके बाद एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत 100 से 500 या उससे अधिक नए सदस्य बनाने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा का राष्ट्रीय संगठन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा भी प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न आयोजन कर रही है। अटल स्मृति आयोजन के लिए राज्य और जिलों में समितियों का गठन किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बैठक के दौरान अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.