दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी, 1 की मौत:8 घायल, कई कारें दबीं

Updated on 28-06-2024 02:36 PM

दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से शुक्रवार सुबह 5 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिर गई। हादसे में कार में बैठे एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई, 8 घायल हैं। घायलों का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, CISF और NDRF की टीमें मौके पर राहत-बचाव में जुटी हैं।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया- टर्मिनल-1 पर डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए पार्किंग एरिया में सुबह गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान पार्किंग की छत गिर गई। छत का भारी-भरकम हिस्सा और लोहे के तीन सपोर्ट बीम भी गाड़ियों पर गिर गए। इस दौरान यहां खड़ी कारें बीम में दब गईं।

IGI एयरपोर्ट की DCP उषा रंगनानी ने बताया कि डिपार्चर गेट नंबर 1 से से गेट नंबर 2 तक फैले टर्मिनल-1 के बाहर का शेड ढह गया, जिसमें करीब 4 गाड़ियां दब गईं। DFS के असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर रविंदर सिंह ने बताया कि आठ लोगों को मलबे से बचाया गया। बाहर निकाले गए एक व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी थी।

कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए
हादसे को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी साल 10 मार्च को टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, जिसकी छत गिरने से यह हादसा हुआ। 3 महीने पहले मोदी ने जबलपुर एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया था। वहां भी एक दिन पहले एयरपोर्ट का शेड एक अफसर की कार पर गिर गया था।

सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राम मोहन नायडू ने कांग्रेस पर पलटवार किया और दावा किया कि टर्मिनल-1 का जो हिस्सा गिरा है, उसका 2009 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार में निर्माण और उद्घाटन किया गया था।

नायडू ने एयरलाइंस को पैसेंजर्स के पैसे रिफंड करने के निर्देश दिए
घटना के बाद केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वे अस्पताल जाकर घायलों से भी मिले। नायडू ने बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। टर्मिनल-1 पर फ्लाइट ऑपरेशन अगले आदेश तक सस्पेंड हैं। मृतक के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 3-3 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

नायडू ने टर्मिनल-1 बंद हो जाने से परेशान यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन कंपनियों से कहा था कि वे यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करें या फिर नियमों के तहत पूरा पैसा वापस करें।

नायडू ने हादसे को लेकर एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा- मैंने व्यक्तिगत रूप से साइट का निरीक्षण किया है। हमारी तत्काल प्राथमिकता टर्मिनल से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालना था।पीएम नरेंद्र मोदी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने हमें पूरा समर्थन का आश्वासन दिया है।

टर्मिनल-1 से संचालित होती हैं डोमेस्टिक फ्लाइट्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल- T1, T2 और T3 हैं, जहां से हर दिन लगभग 1,400 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। टर्मिनल-1 में केवल इंडिगो और स्पाइसजेट की डोमेस्टिक फ्लाइट्स का ऑपरेशन होता है।

शुक्रवार को हुए हादसे के बाद टर्मिनल-1 से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 ट्रांसफर किया गया है। T-2 और T-3 पर आने-जाने वाली सभी उड़ानें चालू हैं। सभी यात्रियों को बस के जरिए टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 ले जाया जा रहा है। दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल-1 तक शटल सेवा भी सस्पेंड की गई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स पर असर नहीं हादसे को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- भारी बारिश के कारण आज टर्मिनल-1 के पास एक हिस्सा गिर गया। कुछ लोग घायल हैं। उनकी मदद की जा रही है और उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। टर्मिनल-1 से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया- सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए चेक-इन काउटर्स को बंद कर दिया गया है। हमें इस घटना पर खेद है और इससे होने वाली परेशानी के लिए माफी चाहते हैं। दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

चश्मदीद बोले- टर्मिनल 2 पर जाने को कहा गया
फ्लाइट्स सस्पेंड होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंचे कई यात्री परेशान दिखे। यश नाम के एक पैसेंजर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- मैं बेंगलुरु जा रहा था, सुबह 8:15 बजे मेरी फ्लाइट थी। यहां सुबह करीब 5 बजे के बीच छत गिर गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास कोई जवाब नहीं है।'

एक अन्य पैसेंजर ने बताया, 'मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट है। मुझे पता चला कि पार्किंग एरिया में हादसा हुआ है। कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारी अब हमें टर्मिनल-2 जाने के लिए कह रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.