क्लैश इन पेरिस में अपने दुश्मन का सामना करेंगे रोमन रेंस, पिछली बार चुराए थे जूते, अब लेंगे बदला
Updated on
18-08-2025 01:07 PM
नई दिल्ली: WWE फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रोमन रेंस WWE क्लैश इन पेरिस 2025 में जरूर दिखेंगे। वे 31 अगस्त को पेरिस ला डिफेंस एरिना में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में हिस्सा लेंगे। द ओटीसी के नाम से मशहूर रोमन रेंस , WWE समरस्लैम 2025 में वापसी करने के बाद अब पेरिस में धूम मचाने वाले हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि रेंस के लिए क्या योजनाएं हैं, लेकिन इतना तय है कि यह इवेंट दिलचस्प होगा।समरस्लैम में हुई थी रोमन रेंस की कुटाई
समरस्लैम 2025 की पहली रात में रोमन रेंस और जे उसो ने ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर को हराया था। रीड ने रेंस पर हमला किया और उनके जूते चुरा लिए। इसके बाद रीड द ट्राइबल थीफ बन गए। उन्होंने अपने शू-ला फाला से खूब सुर्खियां बटोरीं। रीड ने रोमन रेंस को ललकारा है, जिससे लगता है कि वे जल्द ही रेंस से भिड़ने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस के लिए WWE क्लैश इन पेरिस 2025 में ब्रॉन्सन रीड के साथ मुकाबला करना सबसे सही रहेगा।