सारा और करणवीर के रवैये पर भड़के रोहित शेट्टी, होस्ट के सामने रजत ने दी विवियन को धमकी

Updated on 09-11-2024 02:44 PM
सलमान खान इस बार 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार एपिसोड में न नजर आए और न नजर आएंगे। शुक्रवरा को एकता कपूर तो शनिवार रोहित शेट्टी के नाम रहा। सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' की शूटिंग करने के लिए हैदराबाद में हैं। जिस कारण वह इस हफ्ते नजर नहीं आ सके। अब 9 नवंबर के एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जहां 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर ने करणवीर मेहरा से लेकर सारा अरफीन खान और दिग्विजय सिंह राठी को आईना दिखाया है। साथ ही श्रुतिका को एक टास्क देते हैं।
'बिग बॉस 18' के लेटेस्ट प्रोमो में रोहित शेट्टी ने दिग्विजय से पूछा कि वह बाहर से सबके बारे में अपनी एक राय लेकर आए थे तो उसमें से कितनों के बारे में ओपिनियन बदली और कितनों के बारे में सेम है। इस दौरान वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट कहते हैं कि विवियन डीसेना के अंदर ऐसा है कि वह यहां के लोगों को अपने आगे कुछ नहीं समझते। ये बात मेरे अंदर भी है लेकिन उनके में नेगेटिव साइड में है।

रजत ने विवियन को मारने की धमकी दी


दिग्विजय ने कहा कि यहां सबमें अकड़ है। लेकिन वह अपने पिता के अलावा किसी दूसरे की अकड़ सहते नहीं हैं। तो वह उनकी भी नहीं सहेंगे। फिर विवियन कहते हैं कि दिग्विजय का यही स्टैंडर्ड है। ये निचले स्तर की बातें करते हैं। फिर रजत कूदे और विवियन से इशारा करते हुए बोले, 'कान पर रहपटे लग जाएंगे स्टैंडर्ड।'

सारा पर भड़के रोहित शेट्टी


इसके बाद रोहित ने सारा से ईशा को लेकर बात की। उनसे कहा, 'एक लड़की को ये कहना कि तू इसका डायपर चेंज करती है। एक तरफ पत्नी और एक तरफ वो है। आपको पता है कि आप नेशनल टेलीविजन पर कैसी लग रही होंगी? मैं आपसे निराश हूं। एक दायरा होता है। एक तरफ आप बोल रही हैं कि आप अपने दो बच्चे छोड़कर आई हैं।' सारा बोलीं कि आपने वो वीडियो देखा होगा तो रोहित ने कहा कि दिखाया वही जा रहा है जो हो रहा है। आप बहुत ज्यादा गलत लग रही हैं।

करणवीर मेहरा का भी खोला पत्ता


इसके अलावा, रोहित ने करणवीर से भी सवाल किया कि वह घर के झगड़ों में पड़ने से बचते हैं। अपना ओपिनियन नहीं रखते हैं। 'करण एक मुद्दा होता है आप उसमें घुसते नहीं। आपने श्रुतिका को बोला कि बीच में मत पड़। मजे ले।' श्रुतिका ने कहा कि हाथ रखकर मुड़कर देखने के लिए तैयार बैठा था। और बोल रहा था कि उन्हें करने दो जो वो करना चाहते हैं। फिर करण भड़क जाते हैं और बोलते हैं कि 'श्रुतिका बहुत हुआ। मुझे बोलने दो। खत्म करने दो पहले। जब लोगों की पर्सनल लड़ाइयां नहीं हो रही, तो मैं नहीं घुस रहा।' रोहित ने कहा कि उनकी प्लानिंग या फिर गेम प्ले के चक्कर में वह खोए हुए दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.