रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने एनुअल डे पर जमकर किया डांस, मम्मी रितिका ने भी बढ़ाया हौसला

Updated on 21-12-2024 01:11 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस हाई प्रोफाइल सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया देरी से पहुंचे थे। वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। जहां हिटमैन अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहां मुंबई में स्कूल में उनकी बड़ी बेटी समायरा शर्मा जमकर डांस कर रही हैं।
दरअसल, समायरा के स्कूल (धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल) में एनुअल डे था, जिसमें समायरा अपनी मम्मी रितिका सजदेह के साथ पहुंची थी। उनको पापाराजी ने भी स्पॉट किया। समायरा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह डांस कर रही हैं। रितिका समायरा को ऑडियंस में बैठकर देख रहीं थी और तालियां बजाकर उनके लिए चीयर भी कर रहीं थी।
दूसरे बच्चे का नाम रखा अहान शर्मा

15 नवंबर को रितिका सजदेह और रोहित शर्मा दूसरी बार पेरंट्स बने। उनके घर इस बार बेबी बॉय हुआ, जिसका नाम इस कपल ने अहान शर्मा रखा। वहीं इस कपल की बड़ी बेटी समायरा का जन्म 2018 में हुआ था। वह आने वाले 30 दिसंबर को 6 साल की होने वाली हैं।

26 दिसंबर से शुरू हो रहा बॉक्सिंग टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहा जाता है। हालांकि यह सीरीज इस वक्त काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। 3 टेस्ट मैच के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पर्थ में खेला गया टेस्ट भारत के नाम रहा था जबकि एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। ब्रिस्बेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा। अब मेलबर्न में देखते हैं कि कौनसी टीम बाजी मारती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.