शाहिद अफरीदी के महारिकॉर्ड को चकनाचूर करेंगे रोहित शर्मा, हिटमैन के सिर चढ़ेगा एक और ताज
Updated on
29-11-2025 01:07 PM
रांची: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को होने वाली है। पहली मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया को दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी ठोकी थी। इसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था।
वनडे के सिक्सर किंग बनेंगे रोहित
रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट का सिक्सर किंग बनने का मौका है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि वनडे क्रिकेट की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। 268 पारियों में रोहित के बल्ले से 349 छक्के निकले हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। 369 पारियों में अफरीदी ने 351 छक्के मारे थे। यानी तीन छक्के मारते ही रोहित शर्मा लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे आगे रोहित
रोहित ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 88 तो टी20 इंटरनेशनल में 205 छक्के हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 200 से ज्यादा छक्के मारने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 535 पारियों में 642 छक्के हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 551 पारियों में 553 छक्कों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
रिकॉर्ड जल्द तो नहीं टूट रहा
एक्टिव बल्लेबाजों में वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद जोस बटलर का नाम आता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के नाम वनडे में 182 छक्के हैं। यानी उन्होंने रोहित से करीब आधे छक्के ही मारे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित के बाद बटलर ही हैं। उन्होंने 387 छक्के मारे हैं। यही वजह है कि रोहित का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…