रोहित बोले- कुछ समय तक टेस्ट-वनडे खेलूंगा:टी-20 से संन्यास ले चुके

Updated on 15-07-2024 02:44 PM

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही टी-20 से संन्यास की घोषणा कर चुके रोहित शर्मा ने टेस्ट और वनडे में खेलने को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। रोहित ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा, 'मुझे कम से कम कुछ समय के लिए खेलते हुए देंखगे।'

इससे पहले BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम को बधाई दी और वीडियो संदेश जारी की और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतेगी।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता
भारत रोहित की कप्तानी में पिछले महीने के आखिरी में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।

वर्ल्ड कप के बाद से हैं रेहित ब्रेक पर हैं
रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ब्रेक पर हैं। वह श्रीलंका में इस महीने के आखिर में होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं।

रोहित अब तक हुए सभी टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी
2007 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित अब तक आयोजित हर टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 8 मैचों में 257 रन बनाए, जो भारतीय ख‍िलाड़ी के ल‍िहाज से सबसे ज्यादा रहे।
रोहित शर्मा ने अब तक 59 टेस्ट मैचों में में 45.46 के एवरेज से 4137 रन बनाए हैं। इसके अलावा, हिटमैन 262 वनडे मैचों में 10709 रन 49.12 के एवरेज से बना चुके हैं। रोहित ने टी20 इंटरनेशनल कर‍ियर के 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली जानी है
वनडे के फॉर्मेट में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में19 फरवरी से 9 मार्च तक होगी। इसमें टॉप-8 टीमें भाग लेंगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपयनशिप का फाइनल अगले साल लॉर्ड्स में होगी
वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपयनशिप का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेला जाना है। इसमें जून 2023 से जून 2025 के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले गए टेस्ट मैचों में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। टीम इंडिया 68.51 पॉइंट के साथ टॉप पर बरकरार है।ऑस्ट्रेलिया 62.50 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारत को अब घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 और बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। घर में पिछली 17 सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया से ये 2 सीरीज भी जीतने की उम्मीद है। अगर भारत घर में दोनों सीरीज जीता तो साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट की सीरीज हारकर भी टॉप पर रह सकता है।

हालांकि, भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा। टीम ने कंगारुओं को उन्हीं के घर में 2 बार और अपने घर में भी 2 बार हराया है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को अब घर में भारत से 5 टेस्ट और विदेश में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में 8 में से 5 सीरीज जीती हैं, टीम को आखिरी बार 2016 में हार मिली थी, ऐसे में कंगारू टीम ही जीत की दावेदार है। साथ ही भारत के खिलाफ भी टीम इस बार ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। आखिरी 7 में से 4 टेस्ट जीतकर भी टीम टॉप-2 में फिनिश कर जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.