रोहित बोले- कोच-मैनेजमेंट ने खुली छूट दी, जिससे वर्ल्डकप जीते:द्रविड़, शाह और अगरकर को क्रेडिट दिया

Updated on 22-08-2024 01:50 PM

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि टीम के पूर्व चीफ कोच राहुल द्रविड़, सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजित अगरकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सचिव जय शाह ने रिजल्ट की चिंता किए बिना उन्हें पूरी छूट दी। जिसकी वजह से ही हम लोग टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुए।

भारत ने रोहित की कप्तानी में इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा कर 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया।

रोहित ने एक कार्यक्रम में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुने जाने के बाद कहा, मेरा सपना था कि बिना रिजल्ट और आंकड़ों की चिंता किए बिना इस टीम को बदलूं। टीम में एक ऐसा माहौल तैयार करूं जहां, खिलाड़ी मैदान पर बिना कुछ चिंता किए खुल कर खेल सकें। इसके लिए मुझे सपोर्ट की जरूरत थी।

मुझे यह सपोर्ट अपने तीन स्तंभों से मिली जो असल में जय शाह, राहुल द्रविड़ और चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर हैं। मैंने जो किया वह मेरे लिए महत्वपूर्ण था और निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों को भी नहीं भूलना चाहिए जो अलग- अलग समय पर आए ओर टीम को हासिल करने में मदद की जो हमने हासिल किया।

वर्ल्ड कप जीतने का अहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'
रोहित ने कहा कि वर्ल्ड जीतने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह एक ऐसा अहसास था जो हर दिन नहीं आ सकता। जब हमने वर्ल्ड कप जीता, तो हम सभी के लिए उस पल का आनंद लेना महत्वपूर्ण था, जिसे हमने काफी अच्छी तरह किया और हमारे साथ जश्न मनाने के लिए हमारे देश को भी धन्यवाद।

जितना यह हमारे लिए मायने रखता था, उतना ही यह पूरे देश के लिए भी मायने रखता था। इसे वापस घर लाना और यहां सभी के साथ जश्न मनाकर बहुत अच्छा लगा।

बल्ले की वजन की चिंता नहीं करता
रोहित ने आगे कहा,'मेरे लिए बल्ले का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने बहुत से लोगों को देखा है जो 'बल्ले में कितने दाने हैं', 'बल्ले का वजन कितना है' और 'यह बाहर से कैसा दिखता है' के बारे में बहुत सोचते हैं, लेकिन मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं। मैं बल्ला उठाता हूं और अगर मुझे लगता है कि यह सही बल्ला है, तो मैं उसी से खेलता हूं।"

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद हमारी उम्मीदें बढ़ी
रोहित ने कहा की टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हमारी महत्वकांक्षा बढ़ी है। एक बार आप जब कुछ हासिल कर लेते हैं और आगे भी उसे हासिल करना चाहते हैं और आप रूकना नहीं चाहते हैं। जैसा मैं सोच रहा हूं, शायद मेरे टीम के अन्य खिलाड़ी भी यही सोचते होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.