ऑस्ट्रेलिया में रोहित और विराट में भी होगी जंग, एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए लगाएंगे जोर

Updated on 17-10-2025 12:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। मार्च के बाद पहली बार दोनों खिलाड़ी भारत के लिए मैदान पर दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारत के इन दोनों पूर्व कप्तानों का वनडे रिकॉर्ड काफी दमदार है। रोहित ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच खेला था। वहीं विराट कोहली ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था।विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक 29 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 1327 रन हैं। इस दौरान विराट ने 5 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया में विराट का औसत 51.03 और स्ट्राइक रेट 89.06 है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर विराट के बल्ले से सबसे बड़ी पारी 133 रनों की निकली है। ऑस्ट्रेलिया में ही उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनचेज में तूफानी शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया में वह 108 चौकों के अलावा वनडे में 12 छक्के भी लगा चुके हैं।

रोहित का ऑस्ट्रेलिया में वनडे रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की बात तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 30 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान रोहित के नाम विराट से एक ज्यादा रन यानी 1328 रन हैं। रोहित ने भी विराट के बराबर ऑस्ट्रेलिया में 5 ही वनडे शतक लगाए हैं। हालांकि वह तीन बार खाता खोले बिना भी आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। 2016 में पर्थ में रोहित ने नाबाद 171 रन ठोके थे। ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा 34 छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी रोहित शर्मा ही है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने की जंग होगी। सचिन तेंदुलकर के ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन हैं। 47 मैचों में सचिन ने 1491 रन बनाए थे। विराट और रोहित दोनों के पास उनसे आगे निकलने का मौका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.