'रोहित-कोहली को जबरन कराया रिटायर, अब भुगत रहे गंभीर' पुजारा के बाद इस क्रिकेटर ने भी बोला हमला

Updated on 20-11-2025 12:52 PM
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम की कोलकाता टेस्ट में हार के बाद से हेड कोच गौतम गंभीर निशाने पर हैं। खासतौर पर टीम चयन को लेकर उन्हें बेहद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर इसे रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम लिए बिना टीम का 'ट्रांजिशन फेज' चलने का तर्क देने पर उनकी बेहद खिंचाई हो रही है। पहले महज चार महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस तर्क को बेहूदा बताया था। अब एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इसे लेकर विस्फोटक बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस तरह की कहानी से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर क्रिकेटरों पर टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने का दबाव बनाया गया था, जबकि वे अभी और खेलना चाहते थे।

'भारतीय क्रिकेट में नहीं है ट्रांजिशन जैसे नैरेटिव की जगह'

मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि ट्रांजिशन जैसे किसी नैरेटिव के लिए भारतीय क्रिकेट में कोई जगह नहीं है। तिवारी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा,'भारतीय क्रिकेट में ट्रांजिशन जैसी कोई बात ही नहीं है, क्योंकि घरेलू सर्किट में समय आने पर आगे बढ़ने के लिए बहुत सारा टैलेंट तैयार है। ट्रांजिशन जैसी बातों के जरिये विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टेस्ट क्रिकेट से दूर जाने का दबाव डाला गया, जबकि वे इस फॉर्मेट में अभी और खेलना चाहते थे। तिवारी ने कहा,'टीम इंडिया को ट्रांजिशन की जरूरत नहीं है। मैं ट्रांजिशन फेज जैसे शब्द से ही सहमत नहीं हूं। ट्रांजिशन की जरूरत न्यूजीलैंड या जिम्बाब्वे जैसी टीमों को है। हमारी घरेलू क्रिकेट टैलेंटेड परफॉर्मर्स से भरी है, जो मौके का इंतजार कर रहे हैं। इस गैर जरूरी ट्रांजिशन के कारण ही हमारे रोहित और विराट जैसे स्टार प्लेयर्स अपने आसपास बने माहौल के कारण धीरे-धीरे पीछे हट गए, जबकि वे टेस्ट क्रिकेट को खेलना और इसकी शुचिता को बनाए रखना चाहते थे।'

'कोच हो, आलोचना मत करो, तरीका बताओ'

मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें हेड कोच ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा है। वेटरन क्रिकेटर ने कहा कि गंभीर स्पिन के खिलाफ खुद स्किल्ड प्लेयर थे। ऐसे में उन्हें टीम के बल्लेबजों को गाइड करना चाहिए। बल्लेबाजों की नाकामी उन्हें ठीक से तैयार करने में गंभीर की कमी दिखाती है। तिवारी ने कहा,'आप हार के बाद प्लेयर्स पर उनकी तकनीक के लिए आरोप नहीं लगा सकते। एक कोच के तौर पर आपका काम आरोप लगाना नहीं, सिखाना है। यदि बल्लेबाज ठोस डिफेंस नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें मैच से पहले ट्रेनिंग क्यों नहीं दी गई? जब गंभीर खेल रहे थे, तब वे खुद स्पिन के खिलाफ अच्छे प्लेयर थे तो उन्हें ज्यादा सिखाना चाहिए। यह मानना होगा कि रिजल्ट भारत के पक्ष में नहीं है।' बता दें कि कोलकाता में पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारत को दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेलना है। टीम इंडिया का टारगेट इस मैच में जीत हासिल कर मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को करीब 25 साल बाद भारत में अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज जीत हासिल करने से रोकना है। यह टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

रोहित-कोहली ने अचानक लिया था रिटायरमेंट

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ट्रॉफी जीतने पर इस सबसे छोटे फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। हालांकि दोनों दिग्गजों ने वनडे और टेस्ट में खेलते रहने की बात कही थी। इसके बाद इस साल मई में इंग्लैंड दौरे के लिए सलेक्शन से ठीक पहले दोनों ने अचानक 5 दिन के अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। दोनों के इस ऐलान ने पूरी भारतीय क्रिकेट को स्तब्ध कर दिया था, जो महज कुछ सप्ताह बाद अपने सबसे अहम और सबसे कठिन दौरों में से एक पर इंग्लैंड जाने वाली थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को नया कप्तान घोषित किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.