ऋषभ पंत से छीना 'लॉर्ड' तो शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस से इस विदेशी प्लेयर को ले उड़ी मुंबई इंडियंस

Updated on 14-11-2025 12:56 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स को रिटेन या रिलीज करने का दिन करीब आ चुका है। शनिवार (15 नवंबर) से पहले सभी टीमों को अपने पत्ते खोलने हैं। ऐसे में टीमों के बीच चल रही ट्रेड डील में सबसे आगे मुंबई इंडियंस निकल गई है, जिसने गुरुवार को अपनी 'शॉपिंग कार्ट' में रखे दो प्लेयर्स की सौदेबाजी पूरी करते हुए उन्हें अपने घर ले गई। मुंबई ने पहले ऋषभ पंत की लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अपने कब्जे में किया, जिन्हें 2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरा झटका शुभमन गिल को दिया। मुंबई ने गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से उनके कैरेबियाई ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड ( Sherfane Rutherford) को खरीद लिया है। इन दोनों ट्रेड की घोषणा मुंबई इंडियंस ने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से दी है। इसे बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या खुद भी ऑलराउंडर हैं और अब टीम के पास इस मोर्चे पर दो और ऑप्शन हो गए हैं।

रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये में किया है ट्रेड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने 2.6 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस से खरीदा है। इस प्राइस पर ही गुजरात ने पिछले सीजन में रदरफोर्ड को लिया था यानी उनकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। मुंबई ने इस कीमत का खुलासा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया है। 27 साल के रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसैल (Andre Russell) के साथ 139 रन जोड़ते हुए की थी। शार्दुल ठाकुर ( Shardul Thakur ) के साथ उनकी टीम में मौजूदगी मुंबई इंडियंस को मजबूत बनाने जा रही है।

आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके हैं रदरफोर्ड

आईपीएल में भी रदरफोर्ड अब तक 23 मैच खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस के लिए साल 2020 की ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल रहे रदरफोर्ड ने साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से शुरुआत की थी और उसके बाद वे IPL2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। पिछले साल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीद लिया था।

गुजरात के लिए भी बेहद अहम है ये ट्रेड

रदरफोर्ड को ट्रेड करना गुजरात के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है, जो IPL 2025 में अपने उतार-चढ़ाव वाले कैंपेन के बाद मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की तैयारी में है। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद चार साल में तीसरी बार प्लेऑफ तक पहुंची गुजरात जानती है कि हर बार भाग्य काम नहीं आने वाला है। उनके पास टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर जैसे नाम हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर उनका संघर्ष करता रहता है। ऐसे में अब वे अपने पास बचे इन 2.6 करोड़ रुपये में बाकी रकम मिलाकर किसी बढ़िया बल्लेबाज को खरीद सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.