ऋषभ पंत ने भारतीय गेंदबाज का किया जेम्स एंडरसन वाला हाल, केएल राहुल रह गए दंग

Updated on 08-09-2024 02:17 PM
बेंगलुरु: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी वापसी कर ली है। 2022 के अंत में हुए कार एक्सीडेंट के बाद उन्होंने इसी साल आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। श्रीलंका दौरे पर उन्हें पहली बार वनडे खेलने का मौका मिला। अब दलीप ट्रॉफी से पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में भी वापसी कर ली है। अपने सबसे फेवरेट फॉर्मेट में आते ही पंत का पुराना अंदाज देखने को मिला।

पंत ने लगाया रिवर्स स्कूप


ऋषभ पंत का रिवर्स स्कूप काफी फेमस है। उन्होंने जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज के खिलाफ यह शॉट खेला था। जोफ्रा आर्चर की गेंद को भी पंत रिवर्स स्कूप कर चुके हैं। दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेल रहे ऋषभ पंत ने रिवर्स स्कूप लगाया। इंडिया ए के तेज गेंदबाज आकाश दीप के खिलाफ पंत ने यह शॉट खेला। गेंद विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर चौके के लिए चली गई।

34 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी


एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हो रहे इस मुकाबले की पहली पारी में पंत के बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 34 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 47 गेंदों पर उनके बल्ले से 61 रनों की पारी निकली। इसमें 9 चौके के साथ ही दो छक्के भी शामिल थे।

बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगा मौका?


भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। कार एक्सिडेंट के बाद पहली बार पंत को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। वनडे और टी20 से पंत का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में काफी बेहतर है। अपने छोटे करियर में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.