कृषि स्थायी समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Updated on 18-10-2024 12:12 PM

दुर्ग । जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में योगिता चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति एवं विशेष अतिथि पुष्पा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, लक्ष्मी यशवंत साहू सदस्य कृषि स्थायी समिति व अशोक साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पूजा कश्यप साहू, उप संचालक उद्यान सह सदस्य सचिव कृषि स्थायी समिति द्वारा सभापति की अनुमति से विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें वर्ष 2024-25 के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना घटक सब्जी क्षेत्र विस्तार, फल क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती अंतर्गत ग्रीन हाऊस, शेडनेट हाऊस व माली प्रशिक्षण एवं राज्य पोषित योजना घटक नदी कछार, सामुदायिक फेंसिंग, पोषण बाड़ी इत्यादि योजनाओं का भौतिक/ वित्तीय लक्ष्य पूर्ति पर चर्चा किया गया। 


विकास साहू, सहायक संचालक कृषि द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदाय की। अशोक साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा एस. के. बेहरा, बीज प्रबंधक, छ.ग. राज्य बीज निगम को सभी समितियों में मांग अनुरूप तिवड़ा, गेंहू, चना, सरसों बीज की भंडारण संबंधी निर्देश दिये गये। डॉ. एस.पी. सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही जिले में दुग्ध संग्रहण हेतु मिल्क कॉपरेटिव सोसायटी की गठन संबंधी चर्चा की गई।  सीमा चंद्रवंशी, उप संचालक उद्यान मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें मछुआ प्रशिक्षण, मत्स्य पालन प्रसार, मत्स्य बीज उत्पादन, स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड, जाल एवं आईस बॉक्स वितरण व अन्य योजना के भौतिक वित्तीय लक्ष्य पूर्ति पर चर्चा किया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित द्वारा मत्स्य पालन, गौ पालन एवं उद्यानिकी हेतु लघु एवं सीमांत कृषकों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई। बैठक में धान खरीदी की तैयारी, तांदुला जल संसाधन दुर्ग एवं क्रेडा विभाग के विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.