खुलासा: क्रिस गेल को पंजाब किंग्स ने किया बेइज्जत, यूनिवर्स बॉस ने अनिल कुंबले से रोते हुए बयां किया था दर्द!

Updated on 08-09-2025 03:58 PM
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल अपनी दमदार बल्लेबाज के लिए पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में काफी बड़ा नाम कमया है। हालांकि साल 2021 के आईपीएल में उन्होंने अचानक से लीग बीच में ही छोड़ दी थी। अब उन्होंने आखिरकार आईपीएल 2021 के बीच में ही लीग छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए गेल ने पंजाब किंग्स पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि टीम में उन्हें एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में सम्मान नहीं मिला, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए थे।

क्रिस गेल ने कही ये बात

गेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 'सच कहूं तो, पंजाब किंग्स में मेरा अपमान हुआ था। मुझे लगा कि मेरे साथ एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर ठीक से व्यवहार नहीं किया गया, जिसने लीग और टीम के लिए इतना कुछ किया है। इसके बजाय उन्होंने मेरे साथ एक बच्चे की तरह व्यवहार किया।' उन्होंने आगे कहा कि अपने जीवन में पहली बार उन्हें ऐसा लगा कि वह डिप्रेशन में जा रहे हैं।
गेल के अनुसार, उनके लिए मानसिक शांति पैसों से ज्यादा जरूरी थी। उन्होंने उस वक्त कोच अनिल कुंबले को फोन करके अपना फैसला बताया। गेल ने कहा, 'अनिल से बात करते हुए मैं टूट गया क्योंकि मुझे बहुत दुख हुआ था। मैं उनसे और फ्रेंचाइजी के चलाने के तरीके से निराश था।' उन्होंने यह भी बताया कि उस समय कप्तान केएल राहुल ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपना बैग पैक करके वहां से चले गए

अभी भी आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं क्रिस गेल

गेल ने कहा कि वह आज भी आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके मन में कुछ शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरे साथ बुरा व्यवहार किया गया। मैं उपलब्ध हूं अगर वे मुझे चाहते हैं, तो मैं आऊंगा। लेकिन हां, मेरे मन में कुछ शिकायतें हैं।' यह साफ है कि गेल को उस अपमान का बहुत गहरा दुख है और वह यह भी चाहते हैं कि अगर वह वापस आते हैं तो उनके साथ सम्मान से व्यवहार किया जाए। गेल जैसे खिलाड़ी का इतना बड़ा दावा आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजी के तौर तरीकों पर सवाल खड़ा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.