यूएस सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर का इस्तीफा:ट्रम्प की सुरक्षा में चूक को लेकर कल संसद में पेश हुई थीं, इस्तीफा देने से इनकार किया था

Updated on 24-07-2024 03:06 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हमले के 10 दिन बाद सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने 23 जुलाई, मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने का आरोप लग रहा था। इसी सिलसिले में चीटल सोमवार को संसद की कमेटी के सामने पेश हुई थीं।

चीटल ने कमेटी से कहा था, 'ट्रम्प की सुरक्षा में चूक हुई है। एजेंसी ने अपना काम ठीक से नहीं किया। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।' हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

13 जुलाई को ट्रम्प पर पेंसिलवेनिया की एक रैली में जानलेवा हमला हुआ था। उनके कान में चोट आई थी।

चीटल ने संसद की कमेटी को जानकारी देने से इनकार कर दिया था
संसद की कमेटी को चीटल ने जानकारी देने से इनकार कर दिया था। ट्रम्प के हमलावर ने जिस वेयर हाउस की छत से गोली चलाई थी, उसे सीक्रेट सर्विस ने सिक्योरिटी जोन में शामिल नहीं किया था।

ये वेयर हाउस ट्रम्प के मंच से सिर्फ 400 फीट की दूरी पर था। चीटल से जब पूछा गया कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स वहां पर तैनात क्यों नहीं थे, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।

पेप्सिको में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं चीटल
किम्बर्ली चीटल 17 सितंबर 2022 से सीक्रेट सर्विस को लीड कर रही थीं। वे इस एजेंसी के इतिहास की दूसरी महिला डायरेक्टर थीं। सीक्रेट सर्विस के चीफ का पद संभालने से पहले वह पेप्सिको कंपनी में ग्लोबल सिक्योरिटी में सीनियर डायरेक्टर के पद पर थीं। इस दौरान वह रिस्क मैनेजमेंट से जुड़ा काम देखती थीं।

पेप्सिको में जॉइन करने से पहले वह 27 साल तक सीक्रेट सर्विस में अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। फॉर्चून की रिपोर्ट के मुताबिक चीटल लंबे समय से सीक्रेट सर्विस में विविधता लाने का प्रयास कर रही थीं। उन्होंने 2030 तक सीक्रेट सर्विस में 30% महिला एजेंट्स भरने का टारगेट रखा था। इसके लिए उनकी आलोचना भी हो रही थी।

ट्रम्प बोले- देश के लिए गोली खाना बड़ा सम्मान
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि बाइडेन और हैरिस प्रशासन ने ठीक तरीके से उनकी सुरक्षा नहीं की इसलिए उन्हें लोकतंत्र के लिए गोली खाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही ट्रम्प ने कहा कि देश के लिए गोली खाना एक बड़ा सम्मान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.