भोपाल के तुलसी ग्रीन प्रोजेक्ट में धूल-शोर के खिलाफ एनजीटी पहुंचे रहवासी, कहा- बिगड़ रही सेहत

Updated on 28-01-2026 02:25 PM

भोपाल। शिवाजी नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के 'तुलसी ग्रीन प्रोजेक्ट' में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की शिकायत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) तक पहुंची है। अब एनजीटी ने शिकायतों की जांच के लिए एक संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया है। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 'तुलसी टावर संस्था' की याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने पाया कि प्रोजेक्ट साइट पर धूल रोकने के कोई इंतजाम नहीं हैं।

मुरम, रेत और सीमेंट खुले में डंप किए जा रहे हैं। 'वेट-जेट' सिस्टम और ग्रीन नेट (सुरक्षा जाली) न होने के कारण धूल के महीन कण पड़ोस के टावरों में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं। साथ ही रात 10 से सुबह छह बजे तक भारी मशीनें, ड्रिलिंग और पत्थर काटने का काम जारी रहता है।

टावरों के बीच 'कैन्यन इफेक्ट' (शोर का गूंजना) की वजह से ध्वनि का स्तर निर्धारित 45 डेसीबल की सीमा को पार कर गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और बुजुर्गों में मानसिक तनाव व हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को

एनजीटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति गठित की है। इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भोपाल नगर निगम के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह कमेटी चार सप्ताह के भीतर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। निर्माण स्थल पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की कमी और नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो भारी जुर्माना और काम रोकने की कार्रवाई भी की जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।

शाम 6 बजे बंद कर दिया जाता है निर्माण कार्य

निर्माण में सभी सुरक्षा और पर्यावरणीय नियमों का पालन किया जा रहा है। निर्माण कार्य भी शाम छह से साढ़े छह बजे तक बंद कर दिया जाता है। ट्रिब्यूनल को इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी। - प्रकाश संगम नेरकर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, हाउसिंग बोर्ड


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.