टीम इंडिया से सलेक्टर्स ने निकाला, इस क्रिकेटर ने बल्ले से मचाई धूम, दिखाया कौन है बेस्ट फिनिशर

Updated on 04-12-2025 06:04 PM
कोलकाता: टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉयड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की सीरीज के लिए रिंकू सिंह को नहीं चुना गया है। टीम इंडिया टी20 का लंबे समय से हिस्सा बने रिंकू को पिछले कई मैच में बेंच पर बैठाकर रखा गया था। इसके बाद अचानक ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। अपने कम बोलने वाले स्वभाव की तरह ही रिंकू ने टीम से बाहर करने पर कोई बयान देकर हंगामा नहीं मचाया है, लेकिन टीम चयन के अगले ही दिन उनके बल्ले ने इंडियन सलेक्टर्स को अपना जवाब दे दिया है। रिंकू ने गुरुवार को सैयद मुश्ता अली ट्रॉफी के ग्रुप-बी मैच में उत्तर प्रदेश के लिए फिनिशर की बेहतरीन भूमिका निभाई, जिसमें उनके बल्ले से चौकों-छक्कों बरसात हुई है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 212 रन बनाए थे, जिसमें आखिरी ओवरों में रिंकू की धुआंधार 10 गेंद में 24 रन की फिनिशर वाली पारी बेहद अहम रही है। इस पारी की अहमियत इससे समझी जा सकती है कि चंडीगढ़ की टीम ने मैच हारने से पहले 20 ओवर में 8 विकेट खोकर अपना स्कोर 172 रन तक पहुंचा दिया था।

दो चौके और दो छक्के से दिखाया जलवा

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के लिए 5वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतरे। रिंकू ने आते ही विकेट पर धमाल मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने IPL के पॉपुलर तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की 5 गेंद पर एक छक्का और एक शानदार चौका लगाते हुए 13 रन ठोक दिए। इसके बाद उन्होंने निखिल शर्मा की एक ही गेंद खेली और उस पर भी छक्का ठोक दिया। रिंकू एक और छक्का लगाने की कोशिश में संदीप शर्मा की गेंद पर ही कैच आउट हुए।

यूपी को रिजवी-माधव ने दिया बड़ा स्कोर

इस मैच में यूपी के लिए समीर रिजवी और माधव कौशिक ने भी धुआंधार बैटिंग की। समीर ने 42 गेंद में 3 छक्के और 6 चौके लगाकर 70 रन बनाए, जबकि माधव ने 2 छक्के और 7 चौके लगाकर 41 गेंद में 67 रन ठोक दिए। चंडीगढ़ के लिए संदीप शर्मा ने रिंकू के हाथों हुई धुलाई के बावजूद 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में उतरी चंडीगढ़ के लिए मनन वोहरा ने 35 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों से सजी 61 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके। आखिर में टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और हार गई। यूपी के लिए टीम इंडिया से बाहर चल रहे वेटरन पेस बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि विपराज निगम ने 2 और बाकी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया है।

रिंकू का टीम इंडिया के लिए है जबरदस्त रिकॉर्ड

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 35 टी20 इंटरनेशनल मैच में 550 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बैटिंग एवरेज 42.30 का और स्ट्राइक रेट 161.76 का रहा है। इसे बेहतरीन माना जा सकता है। रिंकू के 46 चौकों के साथ 31 छक्के, उनकी बड़े शॉट खेलने की योग्यता को दिखाते हैं। इसके बावजूद रिंकू को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार बेंच पर बैठाए रखा है। एशिया कप 2025 में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में शामिल किया गया था, जिसमें उन्हें महज 1 गेंद खेलने को मिली थी, जिस पर चौका लगाकर उन्होंने टीम को जीत दिला दी थी। ऑस्ट्रेलिया टूर में भी उन्हें 1 ही टी20 मैच की टीम में शामिल किया गया, लेकिन उसमें भी बैटिंग नहीं मिली थी। इसके बाद अब सीधे उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि रिंकू लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर अपने फॉर्म में होने की बात साबित कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.