धर्म आधारित वोट जिहाद है कांग्रेस का नया शिगूफा : मोहन यादव

Updated on 25-05-2024 10:48 AM
भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने तेलंगाना के हनमनकोंडा वारंगल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नया शिगूफा धर्म आधारित वोट जिहाद है। वोट के लिए कांग्रेस की ऐसी कुत्सित मानसिकता को आपको सिरे से उखाड़ फेंकना है। वह दलित पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है। कांग्रेस के नेतृत्व में आइएनडीआइए की सरकार बनी तो वह देशभर में कर्नाटक जैसा ही आरक्षण माडल लागू करेंगे, लेकिन मोदी जी गारंटी देते हैं कि दलित पिछड़ों का आरक्षण न कभी खत्म होगा और न ही धर्म के नाम पर बंटेगा।

दस साल का विकास तो सिर्फ ट्रेलर
उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर न केवल अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बरकरार रखेंगे, बल्कि इन वर्गों के आरक्षण में से कुछ राज्यों में मुस्लिमों को दिए गए आरक्षण को भी खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश का जो विकास किया है, वह तो एक ट्रेलर है। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा 500 वर्ष से करोड़ों राम भक्त देख रहे थे, वह प्रतीक्षा पूरी हुई।

मोदी सरकार नेशन फर्स्ट के सिद्धांत पर चलती है, जबकि कांग्रेस और बीआरएस फैमिली फर्स्ट के सिद्धांत को सर्वोपरि रखते हैं। कांग्रेस में 50-60 वर्ष तक पूरे देश को ठगा और बीआरएस ने पिछले दो दशक में तेलंगाना को। कांग्रेस और बीआरएस के नेता और उनकी सरकार भ्रष्टाचार के अखंड दलदल में डूबी हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री जेल में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल हो आए हैं और जमानत पर हैं। दिल्ली शराब घोटाले की आरोपित बीआरएस की कविता भी जेल में हैं। कांग्रेस का शाही परिवार तो जमानत पर है ही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.