शिवेसना यूबीटी नेता संजय राउत के बंगले की रेकी:कर्मचारी बोले- बाइक सवार दो युवकों ने बंगले के फोटो खीचें

Updated on 21-12-2024 12:53 PM

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव) के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत के बंगले की रेकी किए जाने का दावा किया गया है। बंगले पर तैनात कर्मचारियों ने शुक्रवार को भांडुप पुलिस थाने में शिकायत की।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9 बजे संजय के बंगले (मैत्री) पर बाइक सवार दो लोग पहुंचे। दोनों ने बंगले के कुछ फोटो खींचे, कुछ देर वहां रुके और चले गए।

बंगले की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बाइक सवारों देखा तो इसकी जानकारी संजय के भाई सुनील राउत को दी। वे इलाके के विधायक हैं।

जानकारी मिलने पर पुलिस को बंगले पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी में बाइक सवार नजर आए हैं। पुलिस ने कहा- मामले की जांच शुरू की गई है। फिलहाल केस दर्ज नहीं कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि जांच में कुछ गंभीर पाया जाता है तो केस दर्ज किया जाएगा। संजय राउत उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के सीनियर लीडर हैं। 2022 में । वे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता भी हैं।

कभी मुंबई के टॉप क्राइम रिपोर्टर थे संजय राउत

राजनीति में आने से पहले संजय राउत क्राइम रिपोर्टर हुआ करते थे। लोकप्रभा पत्रिका से करियर की शुरुआत करने वाले संजय राउत को अंडरवर्ल्ड रिपोर्टिंग का एक्सपर्ट माना जाता था। दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और अंडरवर्ल्ड पर लिखी उनकी रिपोर्ट्स की मुंबई में खूब चर्चा हुआ करती थी।

राउत के लिए कहा जाता है कि वे क्राइम रिपोर्टर होने के बावजूद कभी पुलिस चौकी नहीं गए और न ही कभी किसी खबर को लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। क्राइम रिपोर्टिंग करने वाले राउत की खबरों का सूत्रधार हुआ करता था दाऊद।

चर्चा यह भी है कि दाऊद इब्राहिम कई बार संजय राउत को खबरें देने के लिए एक्सप्रेस टॉवर आया करता था। दोनों यहां की कैंटीन में बैठकर बातचीत किया करते थे। यह बात 1993 ब्लास्ट में दाऊद का नाम आने से कई साल पहले की है।

16 जनवरी 2020 को पुणे में एक कार्यक्रम में संजय राउत ने खुद यह कबूला था कि दाऊद से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा था, 'दाऊद इब्राहिम को मैंने देखा था, उससे बात भी की है। एक बार तो मैंने उसे फटकार भी लगाई थी।'

बालासाहेब ने कराई थी राजनीति में एंट्री

रिपोर्टिंग की दुनिया में राउत का नाम बड़ा होता गया और वे बालासाहेब ठाकरे की नजरों में आए थे। इसके बाद उनका मातोश्री पर आना-जाना बढ़ा था। बालासाहेब ठाकरे ने 29 साल के राउत को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' का कार्यकारी संपादक बनने का ऑफर दिया था। वे इस ऑफर को राउत ठुकरा नहीं सके। तब से संजय इसके कार्यकारी संपादक हैं।

बालासाहेब के जाने के बाद वे उद्धव ठाकरे के करीब आए थे। 2004 में शिवसेना के टिकट से राज्यसभा पहुंचे। यहां वे शिवसेना के लीडर भी थे। राउत संसदीय और गृह विभाग से जुड़ी कमेटी के मेंबर भी रहे हैं।

2005 से 2009 के बीच राउत सिविल एविएशन मंत्रालय की कंसल्टेंसी कमेटी के सदस्य भी थे। राउत दूसरी बार 2010, फिर 2016 में और अब 2022 में लगातार शिवसेना की ओर से राज्यसभा के सांसद हैं।

बाबा सिद्दीकी की हुई थी गोली मारकर हत्या

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.