भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता के लिए तैयार... पाकिस्‍तानी भाषा क्‍यों बोलने लगे रूसी राजदूत? शहबाज और एर्दोगन से मिलेंगे पुतिन

Updated on 12-12-2025 12:48 PM
आश्गबत: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान में तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ बैठक होनी है। दोनों नेता इंटरनेशनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम में भाग लेने के तुर्कमेनिस्तान में हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी इस फोरम में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में पुतिन की एर्दोगन के साथ-साथ शरीफ से भी मुलाकात होनी है। तीनों नेताओं की मुलाकात ध्यान खींच रही है क्योंकि पुतिन ने हाल ही में भारत का बहुचर्चित दौरा किया है। दूसरी ओर तुर्की और पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध इस समय निचले स्तर पर हैं। पुतिन के इस दौरे के बीच रूसी राजदूत ने बताया है कि उनका पाकिस्तान को लेकर क्या प्लान है। रूसी अधिकारी ने इस्लामाबाद की भाषा बोलते हुए भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता का भी ऑफर दिया है।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट पी खोरेव ने गुरुवार को इस्लामाबाद से रिश्ते पर बयान दिया है। खोरेव ने बताया है कि रूस वेस्टर्न पेमेंट नेटवर्क पर निर्भरता कम करने के लिए पाकिस्तान के साथ दूसरे बैंकिंग चैनल खोज रहा है। ऐसा जरूरी है क्योंकि दोनों देशों को लंबे समय से पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में पाकिस्तान और रूस पेमेंट की मुश्किलों को दूर करने के लिए रोडमैप पर काम कर रहे हैं।

पाक-रूस के बेहतर रिश्ते पर जोर

अल्बर्ट पी खोरेव ने रूस-पाकिस्तान के रिश्ते पर कहा, 'ट्रेड और एनर्जी मामलों में दोनों मुल्क आगे बढ़ने में कामयाब रहे हैं। पाकिस्तान और रूस ने पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) को फिर से शुरू करने के लिए समझौते (MoU) पर साइन किए हैं। हम PSM को फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रूस ने पाकिस्तान की स्टील मिल लगाने में मदद की थी। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि PSM को फिर से शुरू करने में मॉस्को की भूमिका अहम है। रूसी राजदूत ने कहा है कि रूस की ओर से पाकिस्तान के साथ कल्चरल रिश्तों को बढ़ावा देने पर भी काम हो रहा है। हम लोगों के बीच संपर्क बढ़ा रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता

पाकिस्तान और भारत के बीच मध्यस्थता में रूस की भूमिका पर खोरेव ने कहा, 'दोनों देशों को डिप्लोमैटिक तरीके अपनाते हुए विवाद का हल निकालना चाहिए। अगर पाकिस्तान और भारत सहमत होते हैं तो फिर रूस दोनों पड़ोसियों के बीच रिश्तों को नॉर्मल बनाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।'

रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर मुद्दे पर रूसी राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान और भारत को यह मामला आपस में हल करना चाहिए। दोनों देशों को तीसरे पक्ष को शामिल किए बिना इसे हल करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान की सेंट्रल एशियाई देशों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ने से इस्लामाबाद-मॉस्को की पार्टनरशिप मजबूत होने की बात कही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.