बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने आयोजित हुआ पठन महोत्सव

Updated on 25-10-2024 12:44 PM

रायपुर । बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता कौशल को विकसित करने के लिए राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी), रायपुर के तत्वावधान में और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट एवं USAID के सहयोग से किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य पठन के प्रति जागरूकता फैलाना, बच्चों में पढ़ने का आनंद विकसित करना और स्कूलों व समुदायों को इस दिशा में एकजुट करना था।

पठन महोत्सव के दौरान सेरी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में किए गए बुनियादी साक्षरता प्रयासों की प्रस्तुति , बाल साहित्य की भूमिका और कक्षा में लैंगिक समानता पर चर्चा, शिक्षकों द्वारा बाल साहित्य निर्माण और अनुवाद के अनुभव साझा किए गए। इसी तरह डाइट व्याख्याताओं द्वारा लाइब्रेरी और सेवापूर्व शिक्षण से संबंधित अनुभवों का आदान-प्रदान और खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा बाल साहित्य अनुरूप चित्रकारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए रोचक गतिविधियों, पढ़ने और लिखने के अभ्यास, कहानी सुनाने और सुनने की गतिविधियों, पुस्तकालय उपयोग, और ऑनलाइन-ऑफलाइन पठन सामग्री का समावेश किया गया।


इस अवसर पर एससीईआरटी के उप संचालक श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा, श्रीमती दिव्या लकड़ा, और एनजीओ प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में USAID की शिखा जैन और रूम टू रीड के डॉ. भाग्यलक्ष्मी बालाजी, डॉ. भावना शिंदे, ताहिर अली एवं यशवर्धन उनियाल, 33 जिलों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षकगण, और 19 डाइट के व्याख्याताओं सहित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.