5वीं व 8वीं की पुनः परीक्षा आज से, 2.5 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Updated on 03-06-2024 12:33 PM
भोपाल। मप्र बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं व आठवीं कक्षा की पुन: परीक्षा सोमवार से आयोजित की जा रही है। परीक्षा आठ जून तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं में करीब ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल प्राचार्यों की रहेगी।वहीं परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी में सुरक्षा एहतियात को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में करीब साढ़े तीन हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से पहली बार सभी केंद्रों पर पुनः परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजेगा।

यह पेपर परीक्षा केंद्र पर ही डाउनलोड कर फोटो कॉपी करवाई जाएगी और विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ केंद्रों पर प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा। वहीं, विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल प्राचार्यों को दी गई है।

स्कूल प्राचार्य विद्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करेंगे। वहीं, भीषण गर्मी से बच्चों, शिक्षकों व अन्य कार्यरत अमले की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शीतल पेयजल की व्यवस्था एवं नियमित अंतराल पर बच्चों को पानी पिलाया जाए। परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस, इलेक्ट्राल पाउडर, ग्लूकोज पाउडर के पैकेट उपलब्ध कराए जाएं, पंखों की व्यवस्था की जाए, स्वास्थ्य संबंधी विषम परिस्थिति होने की स्थिति में निकट के स्वस्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.