फिल साल्ट के नुकसान से आरसीबी को फायदा, इस वजह से प्लेऑफ खेल पाएगा इंग्लैंड का विकेटकीपर

Updated on 29-05-2025 01:16 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने के मामले में काफी सख्त है। इंग्लैंड के खिलाड़ी ज्यादातर सीजन में प्लेऑफ के मुकाबले मिस कर जाते हैं। क्योंकि आईपीएल खत्म होने से पहले ही इंग्लैंड का इंटरनेशनल सीजन शुरू हो जाता है। फिल साल्ट पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर के खिलाफ फाइनल समेत प्लेऑफ के मैच नहीं खेल पाए थे। जोस बटलर भी प्लेऑफ से पहले ही चले गए थे।

इस बार भी आ गया बोर्ड का बुलावा

इस बार इंग्लैंड के खिलाफ पूरे आईपीएल में हिस्सा ले पाते। 25 मई को आईपीएल का खिताबी मुकाबला हो जाना था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण लीग को रोकना पड़ गया। इसकी वजह से फाइनल 3 जून को होना है। आज यानी 29 मई से प्लेऑफ शुरू हो रहे हैं। इस स्थिति में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बुलावा आ गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से ही वनडे सीरीज शुरू हो रही है।

फिल साल्ट वनडे टीम से ड्रॉप

इंग्लैंड ने अपने सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी के 3 मैचों में उनके सिर्फ 30 रन थे। 33 वनडे के बाद साल्ट का औसत सिर्फ 31.87 का है। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली। इससे आरसीबी को फायदा हो गया। वह प्लेऑफ में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध हैं। साल्ट अच्छी फॉर्म में भी हैं। 11 मैचों में 171 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बना चुके हैं। इस सीजन वह विराट के बाद आरसीबी के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.