राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद रविंद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, चेन्नई का जिक्र नहीं, RR को घर बता दिया

Updated on 15-11-2025 04:30 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन की रिटेंशन की समयसीमा से पहले 8 खिलाड़ियों के ट्रेड की पुष्टि की है। इनमें रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। ऑलराउंडर जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

12 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करने वाले रवींद्र जडेजा ने 254 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले, जिसमें 3,260 रन बनाने के साथ 170 विकेट हासिल किए हैं। रवींद्र जडेजा लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। ट्रेड एग्रीमेंट के तहत उनकी लीग फीस 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है
दूसरी ओर, सैमसन अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की लीग फीस पर सीएसके का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2013 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से इस सीनियर खिलाड़ी ने अधिकांश सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेले। हालांकि, 2016 और 2017 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेला।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद जडेजा ने क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद रविंद्र जडेजा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'राजस्थान रॉयल्स ने मुझे मेरा पहला मंच और जीत का पहला स्वाद दिया।" उन्होंने आगे कहा, "वापसी करना खास लगता है। यह मेरे लिए सिर्फ़ एक टीम नहीं, बल्कि मेरा घर है। राजस्थान रॉयल्स में ही मैंने अपना पहला आईपीएल जीता था और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने मौजूदा खिलाड़ियों के साथ और भी टाइटल जीतूंगा।'

जडेजा के साथ सैम करन भी चेन्नई से राजस्थान में जुड़े

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन एक सफल ट्रेड के बाद अपनी मौजूदा 2.4 करोड़ रुपये की आईपीएल फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रांसफर होंगे। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 64 आईपीएल मैच खेले हैं। संजू राजस्थान से चेन्नई गए हैं। इसके बदले सीएसके ने जडेजा और करन को राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.