रवि तेजा के पिता का 90 की उम्र में हुआ निधन, एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, 8 साल पहले हुई थी भाई की दर्दनाक मौत
Updated on
16-07-2025 01:57 PM
तेलुगू एक्टर रवि तेजा के पिता भूपतिराजु राजगोपाल राजू का 90 साल की उम्र में 15 जुलाई की रात को निधन हो गया। रिपोर्टेस के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे और एक्टर के हैदराबाद वाले घर पर आखिरी सांस ली। उनके यूं अचानक जाने से परिवार और दोस्तों को गहरा धक्का लगा है। वहीं, एक्टर के फैंस और शुभचिंतक भी सोशल मीडिया पर उनके पिता की मौत पर शोक जता रहे हैं। संवेदना दे रहे हैं।एक्टर रवि तेजा के पिता राजगोपाल एक फार्मासिस्ट थे। लेकिन बेटे के स्टार बनने के बाद वह सिंपल जीवन जीने लगे थे। और लाइमलाइट से दूर रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटे रवि तेजा और रघु राजू हैं। वहीं, एक बेटे भरत राजू की 25 जून, 2017 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह आउटर रिंग रोड पर कार चला रहे थे। तभी उनकी कार एक खड़ी लॉरी से टकरा गई थी। वह 45 साल के थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।