राउत का दावा- महाराष्ट्र को जल्द तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा:शिंदे आज डिप्टी CM हैं, कल नहीं होंगे

Updated on 24-01-2025 05:32 PM

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र को तीसरा डिप्टी CM मिलने वाला है।

मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद राउत ने एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा- कौन एकनाथ शिंदे, एकनाथ शिंदे का शिवसेना से क्या संबंध। ये लाचार लोग हैं, डरपोक लोग हैं।

ये भाग गए ED-CBI के डर से लेकिन मोदी और शाह उनको भी नहीं छोड़ेगे। जल्द ही महाराष्ट्र को तीसरा डिप्टी CM मिलने वाला है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन आप देखो कि आगे क्या होता है।

कुछ दिन पहले राउत ने शिंदे गुट की शिवसेना में फूट की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उद्योग मंत्री उदय सामंत पार्टी तोड़ सकते हैं, क्योंकि उनके पास 20 विधायक हैं। जब शिंदे CM पद ने मिलने से नाराज थे, तब सामंत को डिप्टी CM बनाने की योजना थी।

हालांकि, सामंत ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से किसी तरह के मतभेद से इनकार किया है। सामंत का कहना है कि उनके बीच दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

पहले कहा था- I.N.D.I.A. ब्लॉक में तालमेल की कमी 

संजय राउत ने 13 जनवरी को कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में तालमेल की कमी है। लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन में शामिल दलों की एक भी बैठक नहीं हुई। गठबंधन में सबसे बड़े दल होने के नाते कांग्रेस को ये काम करना चाहिए।

राउत ने कांग्रेस पर गठबंधन में शामिल दलों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था- कांग्रेस I.N.D.I.A. ब्लॉक के दूसरे दलों के खिलाफ चुनाव लड़कर उन्हें कमजोर कर रही है। खुद कांग्रेस का प्रदर्शन हरियाणा,जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में खास नहीं रहा।

I.N.D.I.A ब्लॉक में कलह के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। राउत ने कहा था कि देश के सामने मोदी और शाह की तानाशाही सबसे बड़ी समस्या है। इसके चलते गठबंधन और मजबूत होना चाहिए।

राउत बोले थे- कांग्रेस बताए I.N.D.I.A. ब्लॉक वजूद में है या नहीं

संजय राउत ने 10 जनवरी को उमर अब्दुल्ला के बयान पर सहमति जताई थी, जिसमें उमर ने कहा था कि I.N.D.I.A. गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए।

इसके बाद राउत ने कहा था कि यदि I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को लग रहा है कि अब इसका कोई वजूद नहीं है तो इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.