गैस की अवैध रिफिलिंग करने वाले पति-पत्नी को रातीबड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 14-05-2024 11:18 AM
भोपाल । रातीबड़ पुलिस ने अवैध रूप से गैस फिलिंग करने वाले दो आरोपितों को 32 गैस सिलिंडर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्धि विनायक कालोनी रोड पर स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई की, जहां पति-पत्नी अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग का काम कर रहे थे। साथ ही कारो में भी गैस भरने का काम करते थे। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग घरेलू सिलिंडर को लेकर घर के अंदर जा रहे हैं और कुछ देर बाद गैस सिलिंडर लेकर वापस आ रहे हैं। साथ ही आसपास गैस की बदबू भी आ रही थी।

इसके बाद पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची और आरोपितों से सिलेंडरो से संबंधित दस्तावेजो के बारे में पूछताछ की, जिस पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया और ना ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किये गए। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी के कब्जे से गैस भरने वाली सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में ट्रांसफर करने वाली नोजल दो नग, चार पहिया वाहन में गैस भरने वाली इलेक्ट्रिक मोटर व एक इलेक्ट्रिक तौल कांटा एवं छोटे-बडे घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर समेत कुल 32 नग सिलिंडर जब्त किए गए। साथ ही आरोपितों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ 184/24 धारा 285 भादवि, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.