रैपर सीन डिडी का खौफनाक चेहरा! गर्लफ्रेंड की सहेली को भी नहीं बख्शा
Updated on
20-05-2025 12:53 PM
अमेरिकी रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर संगीन आरोपों में मुकदमा चल रहा है। मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीन डिडी को लेकर ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिन पर यकीन करना किसी भी फैन के लिए मुश्किल है। सेक्स ट्रैफिकिंग और रैकेटियरिंग जैसे संगीन अरोपों को झेल रहे रैपर को लेकर अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की सहेली ने गवाही दी है। सीन डिडी की एक्स गर्लफ्रेंड कैसी वेंचुरा की सहेली केरी मॉर्गन ने दावा किया है कि रैपर ने उनका गला घोंटने की कोशिश की और चुप रहने के लिए 30 हजार डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपये भी दिए।
सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर केरी के ये आराप तब लगे हैं, जब पहले ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैसी वेंचुरा ने दावा किया था कि रैपर ने उन पर कई बार हमला किया। केरी मॉर्गन ने सोमवार को कोर्ट में गवाही दी और खुलासा किया कि 2018 में आर एंड बी सिंगर के कैलिफोर्निया स्थित हॉलीवुड हिल्स वाले घर में उनके साथ यह घटना घटी थी। केरी ने बताया कि रैपर ने उनका गला घोंटा और हैंगर से मारा। इतना ही नहीं, चुप कराने के लिए सीन डिडी ने केरी को 30,000 अमेरिकी डॉलर भी दिए।
केरी मॉर्गन ने कोर्ट में क्या बताया
'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, 39 साल की केरी मॉर्गन ने अदालत में कहा, 'कैसी और मैं म्यूजिक सुन रहे थे। वह बाथरूम जाने के लिए उठी... तभी वह (सीन) अंदर आया था। मुझे लगता है कि उसके पास चाबी थी और उसे पता नहीं था कि मैं लिविंग रूम में थी। वह मेरे पीछे से आया और मेरा गला घोंटने लगा। जब मैं उठी तो उसने मेरे सिर पर हैंगर से वार किया।' केरी मॉर्गन ने बताया कि सीन डिडी यह जानना चाह रहा था कि कैसी वेंचुरा उसे किसके साथ धोखा कर रही थी।'
'वो पागलों की तरह कर रहा था'
केरी मॉर्गन ने कोर्ट से कहा, 'वह पागलों की तरह कर रहा था। मैं तब भी यही सोच रही थी कि ये पागल हो गया है।' जब केरी से पूछा गया कि क्या इस हमले में उन्हें कोई चोट आई, तो उन्होंने बताया कि सिर में चोट लगी थी, चक्कर भी आया था और कई बार उल्टी भी हुई।
सीन डिडी पर केस करना चाहती थीं केरी मॉर्गन
प्रॉसिक्यूशन की वकील ने कोर्ट को बताया इस हमले के बाद केरी मॉर्गन, सीन डिडी के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली थीं। लेकिन बाद में उसने कैसी वेंचुरा के जरिए केरी से एक एनडीए (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) पर साइन करवाया और चुप्पी साधने के लिए तुरंत 30,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया।
केरी ने 2016 के होटल की घटना का भी किया जिक्र
वकील ने यह भी बताया कि इस वाकये के बाद केरी मॉर्गन ने कैसी वेंचुरा के बीच बातचीत बंद हो गई थी। उसने इसके बाद कभी वेंचुरा या डिडी से बात नहीं की। अपनी गवाही के दौरान, केरी ने यह भी बताया कि 2016 में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में सिंगर-मॉडल पर हमला करने के बाद सीन डिडी हथौड़ा लेकर कैसी वेंचुरा के घर आया था। इस भयानक हमले के वीडियो इंटरनेट पर पहले भी वायरल हुए हैं।
केरी मॉर्गन बोलीं- मैं डिडी का गुस्सा देख डर गई थी
केरी मॉर्गन ने कोर्ट से कहा कि वह सीन डिडी के गुस्से को देखकर डर गई थी और कैसी वेंचुरा भी अधिकतर मौकों पर सुन्न दिखती था। मॉर्गन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उसे इस बात की परवाह थी कि वह अंदर आया और उसने मारा।'
कैसी वेंचुरा ने कहा था- उसने मेरे मुंह में जबरन पेशाब करवाया
बीते हफ्ते कैसी वेंचुरा ने भी कोर्ट में गवाही दी थी। एक्स गर्लफ्रेंड ने बताया कि सीन डिडी ने उसे 'सनकीपन' का शिकार बनाया। कैसी ने दावा किया एक पार्टी में सीन डिडी ने मेल एस्कॉर्ट बुलाए थे और जबरन उनसे कैसी के मुंह में पेशाब करवाया था। कैसी ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे घटिया दिन था।
सितंबर 2024 में गिरफ्तार हुए थे सीन डिडी
जानकारी के लिए बता दें कि सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर सेक्स ट्रैफिकिंग, रैकेटियरिंग की साजिश और वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप लगे हैं। बीते साल 16 सितंबर 2024 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बीते 12 मई को कोर्ट उनके खिलाफ सुनवाई शुरू हुई है। सीन डिडी की तीन जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब अगर उन पर दोष साबित होता है तो उन्हें ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे बिताना पड़ सकता है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…