रियल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी पर रेप का आरोप, फुटबॉल की दुनिया एक झटके में हिल गई

Updated on 15-10-2024 02:27 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब युवा स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे को लेकर एक अखबार ने बड़ा खुलासा किया। उसने रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी पर संगीन आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट छापी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि फ्रांसीसी फुटबॉलर ने एक महिला का रेप किया। यह पूरा मामला उस वक्त का बताया जा रहा है जब एम्बाप्पे ब्रेक पर थे। दूसरी ओर, फुटबॉलर ने पूरी रिपोर्ट को फेक बताते हुए अखबार के खिलाफ एक्शन की तैयारी कर ली है।

दरअसल, स्वीडन के डेली अखबार अफ्टोंब्लाडेट की रिपोर्ट की मानें तो कीलियन एम्बाप्पे नेशन कप टूर्नामेंट में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे। उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया था। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वीडन गए। यहां स्टॉकहोम के सिटी सेंटर में उन्होंने रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद एक महिला का रेप किया। इस महिला ने स्टॉकहोम पुलिस के पास फुटबॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्वीडन के अफ्टोंब्लाडेट की रिपोर्ट पब्लिक में आते ही सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया। कीलियन एम्बाप्पे पर रेप का आरोप लगने से रियल मैड्रिड के फैंस सकते में आ गए। हर कोई इस पर सवाल उठा रहा था कि एम्बाप्पे को सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने इस संगीन आरोप का सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह से फेक है।

कीलियन एम्बाप्पे ने एक्स पर लिखा, 'यह पूरी तरह से फेक न्यूज़। इस अफवाह से मैं स्तब्ध हूं। मैं इस अखबार के खिलाफ कानूनी सलाह ले रहा हूं। एम्बाप्पे ने साथ ही इसे साजिश भी करार दिया है। उनका दावा है कि यह सब उनका नाम खराब करने की साजिश है। इसके पीछे उनके पूर्व क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ सैलरी विवाद है, जिस पर फिलहाल सुनवाई चल रही है।

फुटबॉल की दुनिया के बड़े सितारें हैं एम्बाप्पे

दूसरी ओर, कीलियन एम्बाप्पे पर आरोप लगाने वाली महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि कीलियन एम्बाप्पे फिलहाल फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा हैं। वह पिछले सीजन तक नेमार और लियोनेल मेसी के साथ पीएसजी में खेल रहे थे। हालांकि, मेसी और एम्बाप्पे ने क्लब से अलग होने का फैसला किया था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अरब स्थित क्लब अल नासेर जाने से रियल मैड्रिड में जगह थी और एम्बाप्पे को क्लब ने हायर किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.