राम चरण का मोबाइल नंबर बीवी उपासना ने बड़े मजेदार नाम से कर रखा सेव, आगे लिखा है 200, कारण जान छूट जाएगी हंसी
Updated on
13-08-2025 02:47 PM
आमतया पति-पत्नी अपने पार्टनर्स के नंबर अलग-अलग नामों से सेव करते हैं। ऐसा सिर्फ आम पब्लिक की कहानी नहीं बल्कि फिल्मी सितारों का भी यही आलम है। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार राम चरण की वाइफ उपासना कोनिडेला ने भी पति का नाम कुछ अलग अंदाज में सेव कर रखा है। हालांकि, इसके पीछे एक मजेदार वजह भी है।
उपासना कोनिडेला और राम चरण की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी क्लिन कारा है। हाल ही में उपासना को तेलंगाना स्पोर्ट्स हब का को-चेयरमैन अपॉइंट किया गया है।
अपने फोन में 'राम चरण 200' से सेव कर रखा है एक्टर का नाम
हाल ही में इस बिज़नेसवुमन ने कुछ इंटरव्यू दिए और राम चरण को लेकर एक मजेदार बात बताई। उन्होंने बताया कि अपने फोन में पति का नंबर सिर्फ उनके नाम से सेव नहीं कर रखा है। उपासना ने उनका नाम अपने फोन में 'राम चरण 200' से सेव कर रखा है। अब इसपर हो सकता है कि कई लोगों को लगे कि राम चरण की 200 गर्लफ्रेंड्स रही हों या फिर ऐसा ही कुछ और। लेकिन उपासना ने बताया है कि ऐसा कुछ नहीं और इसके पीछे की असली वजह बताई है।
इस सच का जिक्र इससे पहले कभी नहीं किया गया
उन्होंने बताया कि ऐसे उन्होंने फोन नंबर को क्यों सेव कर रखा है। उपासना ने कहा कि उन्होंने अपना मोबाइल नंबर ठीक 200 बार बदला है। हालांकि, इस सच का जिक्र इससे पहले कभी पब्लिकली नहीं किया गया।
फेवरेट फिल्म के सवाल पर 'आरआरआर' का नाम
उपासना ने अपनी फेवरेट फिल्म के सवाल पर 'आरआरआर' का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ये वो प्रोजेक्ट है जिस पर राम चरण ने अपने अब तक के करियर में सबसे अधिक मेहनत की है
राम चरण के अगले बर्थडे पर भव्य रिलीज
फिलहाल एक्टर बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'पेड्डी' को लेकर बिजी चल रहे हैं। गांव के बैकग्राउंड पर सजी इस स्पोर्ट्स ड्रामा में उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। फिल्म के मेकर्स ने 27 मार्च, 2026 को इसके भव्य रिलीज़ की प्लानिंग पहले से कर रखी है क्योंकि इसी दिन एक्टर का जन्मदिन भी है।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…