'वेट्टैयन' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1
'वेट्टैयन' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 67.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें से विदेशों में 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। ओपनिंग डे पर बंपर कमाई नहीं होने का कारण दशहरा भी है। गुरुवार को सप्तमी-अष्टमी की पूजा थी, इस कारण दर्शकों की व्यस्तता उधर भी थी। हालांकि, 300 करोड़ के बजट में बनी 'वेट्टैयन' के लिए जरूरी है कि वह अपनी रफ्तार बढ़ाए।
GOAT के बाद 'वेट्टैयन' को कॉलीवुड में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
रजनीकांत की स्टार पावर के दम पर 'वेट्टैयन' ने तमिलनाडु और केरल में अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में इसका प्रदर्शन सामान्य रहा। देश के बाकी हिस्सों में पूरे दिन फिल्म की हालत खराब ही रही है। रजनीकांत की पिछली रिलीज 'जेलर' ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 56.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साल 2024 में थलपति विजय की हालिया रिलीज 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 45 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में 'वेट्टैयन' इस साल कॉलीवुड की दूसरी बड़ी रिलीज जरूर बनी है।
'देवरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14
दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर की 'देवरा' है, जो अब फ्लॉप कही जा सकती है। कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 14 दिनों में 260.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट भी 300 करोड़ रुपये है। गुरुवार को इसने 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 215.60 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे हफ्ते में महज 45.28 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है। 'देवरा' ने दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 384.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।