भारत के लिए ही काल बन गया राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, 98 गेंद में ठोके 123 रन, गेंदबाजों का बुरा हाल
Updated on
19-11-2025 01:41 PM
राजकोट: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरा और अंतिम अनौपचारिक वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया ए की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि,साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन बना डाले।
साउथ अफ्रीका को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके ओपनर्स लुआन ड्रे प्रीटोरियस और रिवालडो मूनसैमी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों प्लेयर्स ने शतक ठोका और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 241 रन की साझेदारी हुई थी।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने इंडिया ए के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी ठोकी है। उन्होंने 98 गेंदों का सामना कर 123 रन बना डाले। वनडे में उन्होंने 125.51 के गजब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। प्रीटोरियस की पारी में 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने इंडिया ए के गेंदबाजों को परेशान किया। वहीं उनके जोड़ीदार रिवालडो ने 130 गेंद में 107 रन बनाए थे
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले आरआर ने किया रिटेन
19 साल के लुहान ड्रे प्रीटोरियस को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया है। बता दें कि ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। लुआन ड्रे प्रीटोरियस को आईपीएल 2025 में नीतीश राणा के चोटिल होने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा था। प्रीटोरियस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में ही राजस्थान ने साइन किया था। हालांकि, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को पिछले सीजन आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। अब उम्मीद है कि आगमी आईपीएल सीजन में लुआन को डेब्यू का चांस मिले।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…