रायपुर: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated on 22-12-2025 12:11 PM

रायपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 21 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि कालीबाड़ी चौक, नेहरू नगर ढाल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 10 सदस्यीय टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान आरोपी करण बघेल को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने अपना पता नेहरू नगर, कोतवाली रायपुर बताया। उसके कब्जे से 78 पौव्वा अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9,500 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि जब्त की गई शराब हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया की है।पुलिस ने आरोपी करण बघेल के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 353/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी की उम्र 36 वर्ष बताई गई है। वहीं, मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया पर पहले से गंभीर मामलों सहित एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं और वह फिलहाल फरार है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.