गुरुवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में होगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Updated on 29-01-2026 11:41 AM

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं चलीं और वर्षा हुई। इस दौरान 19 जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को जबलपुर, शहडोल व रीवा संभाग में वर्षा होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। अब रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया है।

उधर, मावठा की पहली वर्षा से रबी फसलों को फायदा हुआ, लेकिन कुछ स्थानों पर तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेत में आड़ी हो जाने से नुकसान भी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ग्वालियर में 63.6, गुना में 27.8, शिवपुरी में 23, सागर में 22.6, दतिया में 18, रायसेन में 10.2, खंडवा में नौ, खजुराहो में 8.2, टीकमगढ़ एवं श्योपुर में पांच, नौगांव एवं नर्मदापुरम में 4.2, दमोह में चार, रीवा में 3.1, रतलाम में तीन, सतना में 2.9, भोपाल में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान सबसे तेज श्योपुर में 83 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली।

इन जिलों में हुई ओलावृष्टि

भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, शाजापुर, खरगोन, सीहोर, रायसेन, मंदसौर, बुरहानपुर, देवास, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, मैहर एवं उमरिया जिले में ओलावृष्टि हुई।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक द्रोणिका भी संबद्ध है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर आंतरिक कर्नाटक तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर भारत पर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 30 जनवरी की रात से नए पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा हो सकती है। हालांकि अभी कोहरा बना रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.