भोपाल में सुबह से बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ा:1663.30 फीट पहुंचा लेवल, कोलांस लेवल से ऊपर बह रही

Updated on 26-07-2024 12:15 PM

इस मानसूनी सीजन में पहली बार पूरा भोपाल एकसाथ तरबतर हो रहा है। गुरुवार को करीब 7 घंटे लगातार बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह से फिर पानी गिर रहा है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यहां भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में अब तक 20 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में भोपाल में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। कैचमेंट एरिया और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने के कारण बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 1663.30 फीट तक पहुंच गया। इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। यानी, साढ़े 3 फीट पानी आते ही तालाब फुल हो जाएगा।

एक-दूसरे से जुड़े तालाब-डैम
कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। साढ़े 3 फीट पानी गिरते भदभदा के गेट खुल जाएंगे। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे। बता दें कि कोलांस, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं।

एक महीने में ही आधी से ज्यादा बारिश
इस बार भोपाल मानसून की एंट्री 23 जून को हुई थी। तभी से बारिश का दौर जारी है। इस वजह से एक महीने में ही आधी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल में कुल सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 21 इंच पानी गिर चुका है।

जुलाई में 41 इंच बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड
जुलाई महीने में भोपाल में जमकर बारिश होती है। इस महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 को हुई थी। वहीं, 22 जुलाई 1973 को 24 घंटे में 11 इंच बारिश हुई थी।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भले ही मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन अच्छा बरस रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.