राहुल बोले- वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

Updated on 07-08-2024 02:13 PM

संसद के दोनों सदन में मानसून सत्र की कार्यवाही जारी है। बुधवार (7 अगस्त) को सत्र का 13वां दिन है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड त्रासदी का मुद्दा उठाया।

राहुल बोले- मैं अपनी बहन प्रियंका के साथ वायनाड गया था। मैंने अपनी आंखों से वहां का दर्द और बर्बादी देखी है। दो किलोमीटर के इलाके में पूरी बर्बादी हुई। 400 से ज्यादा लोग मरे। NDRF, SDRF और सेना ने राहत कार्य किए। अलग-अलग विचारधारा और कम्युनिटी के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। यह बहुत बड़ी ट्रेजिडी है। मैं सरकार से मांग करूंगा कि वायनाड के लोगों के पुनर्वास के लिए पैकेज दे और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया दोपहर 3 बजे लोकसभा में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन पर बोलेंगे।

केंद्र सरकार आज मौजूदा वक्फ एक्ट में करीब 40 संशोधन के लिए बिल ला सकती है। अभी वक्फ के पास किसी भी जमीन को अपनी संपत्ति घोषित करने की शक्ति है। नए बिल में इस पर रोक लगाई जा सकती है।

मंगलवार (6 अगस्त) को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश के ताजा हालात पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पड़ोसी देश राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। वहां के हालात पर भारत सरकार की नजर है।

जयशंकर ने आगे कहा कि बांग्लादेश में लोग सड़कों पर हैं। वहां हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। यह चिंता की बात है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद हालात बिगड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने भारत आने की इजाजत मांगी थी। इसके बाद भारत सरकार ने उनके आने की व्यवस्था की। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.