राहुल जम्मू-कश्मीर में PAK गोलीबारी के पीड़ित बच्चों से मिले:कहा- आई लव यू, सब जल्दी ठीक होगा, आप मन लगाकर पढ़ें

Updated on 24-05-2025 01:23 PM

राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। वे स्कूली बच्चों से भी मिले, उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।राहुल ने कहा कि सब जल्दी ठीक हो जाएगा। आप इन हालात से बाहर आने के लिए खूब पढ़ाई करें, खूब खेलें और स्कूल में बहुत सारे दोस्त बनाएं।

पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि ये बड़ी त्रासदी है। बहुत से लोगों की जान गई है और उन्हें काफी नुकसान हुआ है। मैंने उनसे बात की, उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे कहा कि वे कुछ मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहते हैं, और मैं उन्हें जरूर उठाऊंगा।

पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हुए थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने 6-7 मई 2025 की रात को कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 आतंकी मारे गए थे।

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर शेलिंग की थी। पाकिस्तान की गोलाबारी, मिसाइलों और ड्रोन हमलों में 27 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

पहलगाम हमले के बाद राहुल का दूसरा जम्मू-कश्मीर दौरा

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह राहुल का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने CM उमर अब्दुल्ला, LG मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी।

TMC के 5 सांसद 3 दिन कश्मीर में रहे

राहुल गांधी से पहले तृणमूल कांग्रेस के 5 सदस्य सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर 3 दिन से पुंछ-राजौरी के दौरे पर रहे। यहां वे पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित इलाकों में गए और घायलों-मृतकों के परिवारों से मिले।

सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम प्यार का संदेश वापस ले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री संपर्क में रहेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे। हमने जिन परिवारों से मुलाकात की है, उनसे कहा है कि हम संसद में उनकी पीड़ा को उठाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.