KSCA T20 ऑक्शन में राहुल द्रविड़ के बेटे रह गए अनसोल्ड, देवदत्त पडिक्कल बने सबसे महंगे खिलाड़ी

Updated on 16-07-2025 01:29 PM
नई दिल्ली: भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मंगलवार को यहां महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक 13.20 लाख रुपये की बोली हासिल की। देवदत्त के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिनव मनोहर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को दूसरी सबसे ऊंची बोली मिली, दोनों के लिए क्रमशः हुबली टाइगर्स और मैसूर वॉरियर्स ने एक समान 12.20 लाख रुपये खर्च किये। गेंदबाजों में शिवमोग्गा लायंस ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा के लिए 10.80 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल के लिए 8.30 लाख रुपये खर्च किए।शिवमोगा लायंस ने भारत ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई। प्रत्येक टीम अपने संबंधित क्षेत्र से दो और खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करेगी।

समित द्रविड़ रहे अनसोल्ड

बिके हुए खिलाड़ियों की सूची में एक बड़ा नाम नहीं था। हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे के बारे में। समित द्रविड़ अनसोल्ड रहे। उनको 'कैटेगरी सी' में रखा गया था, जो जूनियर राज्य खिलाड़ियों के लिए आरक्षित है। नीलामी से पहले वह काफी चर्चा में थे। इसके बावजूद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल पाया।

देवदत्त पडिक्कल का करियर

25 साल के देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 90 तो टी20 में 38 रन हैं। पडिक्कल ने आईपीएल में 2020 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 74 मैच खेले हैं और 1806 रन बनाए हैं। पडिक्कल के बल्ले से हमको आईपीएल में 1 शतक और 11 अर्धशतक देखने को मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.