भोपाल के युवकों से बरामद रेडियोएक्टिव मटेरियल नकली निकला:असली की तरह तैयार की गई थी डिवाइस

Updated on 16-07-2024 12:46 PM

संदिग्ध रेडियोएक्टिव मटेरियल (RAM) के साथ देहरादून पुलिस ने भोपाल के अभिषेक जैन और जैद अली को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। उनके साथ उत्तर प्रदेश के दो और दिल्ली के एक युवक की गिरफ्तारी की गई थी। इस मामले में सोमवार को देहरादून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

केस के 6वें आरोपी सहरनपुर के रहने वाले रशीद उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि बरामद रैम असली नहीं है, असली की तरह कॉपी कर इस रैम को तबरेज ने तैयार किया था।

नकली को असली बताकर तबरेज इसे बेचना चाहता था। इससे वह करोड़ों रुपए की ठगी करना चाहता था। सोमवार को पुलिस ने रशीद को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

अब देहरादून पुलिस तबरेज और रशीद को रिमांड पर लेकर आमना-सामना कराएगी, क्योंकि तबरेज ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि रैम को उसने रशीद से पांच लाख रुपए में खरीदा था। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि अभिषेक और जैद को मशीन बेचकर मिलने वाली रकम को सुरक्षित सहारनपुर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी।

रैम कहां और कैसे बनी इसका खुलासा नहीं

रैम कहां बनी या कहां से खरीदी गई यह कहानी उलझी हुई है। इसकी वजह यह है कि जेल भेजे गए राशिद और तबरेज ने पुलिस को अलग-अलग कहानी बताई है।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में गिरफ्तार राशिद और तबरेज से आमने-सामने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने के लिए कोर्ट में तीन की दिन की रिमांड लेने के लिए आवेदन किया जाएगा।

पूर्व आयकर अधिकारी भी आरोपी बनाया गया

परीक्षण में RAM में तरल पदार्थ होने की बात सामने आई है। डिवाइस में केमिकल की जांच भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर ने की। जांच टीम ने बिना किसी मापदंड के डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग किए जाने की रिपोर्ट दी है। डिवाइस के साथ ही रेडियोग्राफी कैमरा भी मिला है।

पुलिस ने आरोपी सुमित पाठक, तबरेज़ आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है। केस में पूर्व आयकर अधिकारी को भी नामजद किया है। उनकी अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

मेडिकल फील्ड में होता है इस्तेमाल

बता दें, बरामद हुए RAM डिवाइस पर मुंबई की भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की मुहर लगी है। RAM का इस्तेमाल मेडिकल फील्ड और बड़ी पाइप लाइन में लीकेज चेक करने में किया जाता है।

रेडियो एक्टिव डिवाइस आम लोगों के हाथों में आना मुश्किल है, ऐसे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि संवेदनशील डिवाइस आम लोगों तक कैसे पहुंचा। इस बात की भी जांच की जा रही है।

यह है मामला

देहरादून जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन का फ्लैट है, जिसे किराये पर दिया था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में कुछ व्यक्ति अपने साथ रेडियो एक्टिव पदार्थ की डिवाइस व अन्य सामग्री लेकर पहुंचे हैं। सूचना देने वाले ने यह भी बताया कि वे लोग डिवाइस की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच व्यक्ति मिले। उनके पास एक डिवाइस मिली, जिस पर रेडियोग्राॅफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.